Tajmahal: अरे वाह! ताजमहल में तीसरे दिन ही पर्यटकों ने किया पांच हजार का आंकड़ा पार

सोमवार को 5087 पर्यटकों ने किया था स्मारक का दीदार। पर्यटकों के आने के बावजूद कई होटलों में नहीं बुक हुआ कमरा। इस संख्या पर पर्यटन कारोबार से जुड़े लोग भी हैरान हैं। मौसम ठंडा होने के साथ बढ़ सकती है पर्यटकों की यहां संख्‍या।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 11:39 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 11:39 AM (IST)
Tajmahal: अरे वाह! ताजमहल में तीसरे दिन ही पर्यटकों ने किया पांच हजार का आंकड़ा पार
ताजमहल के खुलने के साथ ही यहां पर्यटकों की संख्‍या बढ़ने लगी है।

आगरा, जागरण संवाददाता। कोरोना काल में ताजमहल के दीदार का पर्यटकों में क्रेज बरकरार है। स्मारक खुलने के बाद तीन दिन में ही पर्यटकों का आंकड़ा पांच हजार के पार हो गया है। इस संख्या पर पर्यटन कारोबार से जुड़े लोग भी हैरान हैं। उनका हैरान होना वाजिब भी है। ताजमहल देखने पांच हजार से अधिक पर्यटक जरूर आए, लेकिन होटल सूने रहे।

कोरोना काल में दो माह की बंदी के बाद स्मारक बुधवार को खुले थे। बुधवार को ताजमहल देखने 1919 और गुरुवार को 2378 पर्यटक पहुंचे थे। शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी और शनिवार व रविवार को प्रदेश में लागू साप्ताहिक बंदी के चलते सभी स्मारक बंद रहे थे। सोमवार को तीन दिन की बंदी के बाद ताजमहल खुला तो स्मारक देखने पांच हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे। दिनभर में 5087 पर्यटकों ने ताजमहल निहारा, जिनमें 4757 वयस्क और 330 बच्चे शामिल थे। ताजमहल देखने पांच हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे, लेकिन कई होटलों, पेइंग गेस्ट हाउस में एक भी कमरा नहीं लगा। पेइंग गेस्ट हाउस संचालक गौरव चौहान ने बताया कि ताजमहल पांच हजार से अधिक पर्यटक आए हैं, इस पर सहज विश्वास नहीं हो रहा है। गेस्ट हाउस में ही नहीं, आसपास के होटलों व पेइंग गेस्ट हाउस में भी एक भी कमरा बुक नहीं हुआ है।

पिछले वर्ष रही थी कैपिंग

स्मारक जब पिछले वर्ष खुले थे, तो उनमें कैंपिंग लागू की गई थी। ताजमहल में पांच हजार, आगरा किला में 2500 और अन्य स्मारकों में दो हजार पर्यटकों की कैंपिंग लगाई गई थी। स्मारकों पर लागू कैपिंग को एक जनवरी को टिकट विंडो खोलने के साथ हटाया गया था।

ताजमहल देखने कब कितने आए पर्यटक

दिन, पर्यटक

बुधवार, 1919

गुरुवार, 2378

सोमवार, 5087

अन्य स्मारकों पर सोमवार को आए पर्यटक

आगरा किला, 898

फतेहपुर सीकरी, 277

अकबर का मकबरा, 283

एत्माद्दौला, 74

मेहताब बाग, 89

रामबाग, 77

मरियम टाम्ब, 29

chat bot
आपका साथी