6th December Alert: चौकसी के बीच भी श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर लगे जय श्री राम के नारे, पुलिस ने लिया हिरासत में

6th December Alert पांच लोगों को हिरासत में ले लिया गया। एसएसपी डा गौरव ग्रोवर का कहना है कुछ लोग श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के दर्शन करने आए थे। उन्होंने कोई नारेबाजी कर दी। उनको वहां से हटा दिया गया ।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 03:21 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 03:21 PM (IST)
6th December Alert: चौकसी के बीच भी श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर लगे जय श्री राम के नारे, पुलिस ने लिया हिरासत में
इन पांच लोगों ने श्री कृष्ण जन्मभूमि के गेट पर लगाए जय श्री राम के नारे।

आगरा, जागरण टीम। मथुरा में कुछ हिंदू संगठनों और व्यक्तियों ने छह दिसंबर को जलाभिषेक और पदयात्रा का जो ऐलान किया था। उसे भले ही वापस ले लिया, लेकिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्री कृष्ण जन्मभूमि के मुख्य गेट पर पहुंच कर पांच लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाए। एलान किया कि आज हमें रोका जा रहा है। एक दिन मस्जिद गिर कर रहेगी। पुलिस ने पांचों लोगों को हिरासत में ले लिया।

श्री कृष्ण जन्मभूमि व शाही मस्जिद ईदगाह पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। एडीजी राजीव कृष्ण, आइजी नचिकेता झा, डीएम नवनीत चहल और एसएसपी डा गौरव ग्रोवर पुलिस बल के साथ लगातार दोनों धार्मिक स्थलों के आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर रहे थे। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील था। दोपहर में बरसाना के संत सर्वेश्वर दास मलूक, गोरखपुर के पछपड़वा निवासी आलोक कुमार चौहान, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जिला संभाग के अध्यक्ष फरीदाबाद निवासी विकास चौहान, होडल निवासी कृष्ण सिंह बडगूजर और मध्य प्रदेश के जिला मंदसौर की पिपलिया मंडी महावीर गंज निवासी राकेश गुप्ता श्री कृष्ण जन्मभूमि के गेट पर पहुंचे और उन्होंने जय श्री राम के नारे लगाना आरंभ कर दिया। सर्वेश्वर दास मलूक का कहना था हम सभी भी अलग-अलग स्थानों से आए थे। विकास चौहान और कृष्ण सिंह बड़ गूजर होडल से आ रहे थे। तभी रास्ते वह उनके साथ हो लिए। आलोक कुमार और राकेश गुप्ता गोरखपुर और मध्य प्रदेश से आए। सभी की मुलाकात श्री कृष्ण जन्म भूमि पर हुई। उन्होंने कहा अगर किसी के घर को लूट लिया जाए , तो वह उसका नहीं हो सकता है। बाबर ने बहुत मंदिर यहां तोड़े हैं। आईने अकबरी और खुर्रम में इसका वर्णन भी किया गया है। उनका कहना था, अगर किसी ने किसी का घर लूट लिया तो वह उसका नहीं हो सकता। यह कोई कानून नही है। आज उनको मस्जिद गिराने से रोका जा रहा है। लेकिन एक दिन मस्जिद गिरेगी । जब हम सत्ता में पूरी ताकत के साथ आए तो मस्जिद का गिरना पक्का है।

इसी बीच पुलिस भी पहुंच गई और पांच लोगों को हिरासत में ले लिया गया। एसएसपी डा गौरव ग्रोवर का कहना है, कुछ लोग श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के दर्शन करने आए थे। उन्होंने कोई नारेबाजी कर दी। उनको वहां से हटा दिया गया । 

chat bot
आपका साथी