Constitution Day 2021: कांग्रेसियों ने ली शपथ, RSS और BJP के संविधान को देश पर नहीं थोपने देंगे

Constitution Day 2021 आगरा में संविधान दिवस पर कांग्रेसियों ने ली संविधान की रक्षा की शपथ। 26/11 को मुंबई आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि। इस दौरान कांग्रेस सदस्यता अभियान का शुभारंभ भी किया गया।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 05:31 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 05:31 PM (IST)
Constitution Day 2021: कांग्रेसियों ने ली शपथ, RSS और BJP के संविधान को देश पर नहीं थोपने देंगे
संविधान दिवस पर कांग्रेसियों ने ली संविधान की रक्षा की शपथ।

आगरा, जागरण संवाददाता। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा संविधान दिवस पर शुक्रवार को डा. भीमराव आंबेडकर सामुदायिक भवन, छीपीटोला में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें कांग्रेसियों ने संविधान की रक्षा की शपथ लेते हुए कहा कि वो आरएसएस और भाजपा के संविधान को देश पर थोपने नहीं देंगे।

गोष्ठी में मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव विनेश सनवाल ने कहा कि केंद्र सरकार आरएसएस के इशारे पर डा. भीमराव आंबेडकर द्वारा देश के सर्वसमाज, शोषित व पीड़ित वर्ग के लिए बनाए गए संविधान को धीरे-धीरे नष्ट कर रही है। सरकारी संस्थानों में संविधान में दी गई आरक्षण की व्यवस्था को निजी संस्थानों को बेचा जा रहा है। इससे शोषित, पीड़ित व पिछड़े वर्ग का आरक्षण अपने आप समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कांग्रेसी और देशभक्त का यह कर्तव्य है कि वो देश को जोड़ने वाले संविधान की रक्षा के लिए आगे आकर अारएसएस और भाजपा की जनविरोधी नीतियों का मुखर होकर विरोध करे। शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू ने कहा केंद्र व प्रदेश सरकार के शासन में देश काफी मुश्किल दौर से गुजर रहा है। डा. भीमराव आंबेडकर ने देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप व लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए संविधान में लोकतंत्र के चार स्तंभ न्यायपालिका, कार्यपालिका, विधायिका व प्रेस की आजादी को बुरी तरह से कुचला जा रहा है। देश को धीरे-धीरे सामंतशाही के रास्ते पर ले जाने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेसी इस कोशिश को कामयाब नहीं होने देंगे। कांग्रेस सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। विचार गोष्ठी के अंत में कांग्रेसियों ने 26/11 को मुंबई में आतंकी हमले में मारे गए मृतकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। संचालन नंदलाल भारती ने किया।

अशोक शर्मा, डा. मधुरिमा शर्मा, राघवेंद्र उपाध्याय, ओम हरि आनंद, अजहर वारसी, विनोद जरारी, विराग जैन, सत्येंद्र कैम, हारुन रशीद कुरैशी, मुन्नालाल वर्मा, राजीव गुप्ता, रामप्रकाश बघेल, डा. शिल्पा दीक्षित, समीक्षा दीक्षित, वासित अली, याकूब कुरैशी, आइडी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। 

chat bot
आपका साथी