बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर इस बार आगरा में नहीं कटेगा केक

15 जनवरी को जीआईसी मैदान पर बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हर साल की तरह से इस बार भी कार्यक्रम तो आयोजित किया जाएगा लेकिन इस बार न तो केक काटा जाएगा और न ही मिठाई वितरण होगा।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 02:28 PM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 02:28 PM (IST)
बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर इस बार आगरा में नहीं कटेगा केक
बसपा सुप्रीमो का जन्‍मदिन इस बार आगरा में सादा अंदाज में मनाया जाएगा।

आगरा, जागरण संवाददाता। बहुजन समाजपार्टी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन पर इस बार केक नहीं काटा जाएगा। न ही मिठाई बांटी जाएगी। कोविड-19 के चलते सामान्य तौर पर कार्यक्रम होगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में गरीबों को कंबल वितरित किए जाएंगे।

जिलाध्यक्ष विमल वर्मा के अनुसार, 15 जनवरी को जीआईसी मैदान पर बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हर साल की तरह से इस बार भी कार्यक्रम तो आयोजित किया जाएगा लेकिन इस बार न तो केक काटा जाएगा और न ही मिठाई वितरण होगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 को देखते हुए ये निर्णय लिए गए हैं। विभिन्न क्षेत्रों से जाे आएंगे, उन्हें भी शारीरिक दूरी का पालन करने की हिदायत दी जा रही है। पूरा कार्यक्रम कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए बने नियमों का पालन करते हुए आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जीआईसी मैदान पर कार्यक्रम आयोजित करने के साथ ही जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कंबल वितरण कार्यक्रम होंगे। क्षेत्र के गरीबों को कंबल दिए जाएंगे। इससे पहले मायावती के जन्मदिन पर मुख्य आयोजन के दौरान हर साल काफी बड़ा केक काटा जाता रहा है। इसके अलावा उनके समर्थक विभिन्न बस्तियों में छोटे-छोटे आयोजन कर केक काटते रहे हैं। बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन को लेकर शहरभर में होर्डिंग लगने लगे हैं। उनके समर्थक जगह-जगह होर्डिंग लगाकर अपनी नेता को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। जिलाध्यक्ष का कहना है कि अगले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी अभी से तैयारियों में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी