ताजगंज में जन्मदिन पार्टी के दौरान दोमंजिला मकान की छत ढही, दो की मौत, 16 लोग घायल

धांधूपूरा के आरती नगर की घटना डीजे पर डांस कर रहे थे युवक छत पर मौजूद थे

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Aug 2021 12:06 AM (IST) Updated:Tue, 24 Aug 2021 12:18 AM (IST)
ताजगंज में जन्मदिन पार्टी के दौरान दोमंजिला मकान की छत ढही, दो की मौत,  16 लोग घायल
ताजगंज में जन्मदिन पार्टी के दौरान दोमंजिला मकान की छत ढही, दो की मौत, 16 लोग घायल

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजगंज के धांधूपुरा स्थित आरती नगर में सोमवार की रात को जन्मदिन पार्टी में डीजे पर डांस के दौरान उसकी धमक से दो मंजिला मकान की छत ढह गई। जिससे पार्टी में मौजूद 16 लोग दब गए। इनमें धांधूपुरा निवासी अरुण और रंजीत की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने रेस्क्यू करके मलबे में दबे 12 घायलों को बाहर निकाला। उन्हें एसएन इमरजेंसी व निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जिनमें चार की हालत चिताजनक है। हादसे की जानकारी पर डीएम प्रभु एन. सिंह और एसएसपी मुनिराज घटनास्थल पर पहुंच गए।

घटना सोमवार की रात साढ़े नौ बजे की है। आरती नगर निवासी सर्राफ गजेंद्र हरि वर्मा उर्फ सोनू वर्मा के परिचित अनिकेत चौधरी का सोमवार को जन्मदिन था। उसने अपनी जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए सोनू वर्मा का मकान लिया था। रात आठ बजे पार्टी शुरू हुई। बताया जाता है दो मंजिला मकान की छत पर डीजे लगाकर अनिकेत के दोस्त और परिचित डांस कर रहे थे।

लोगों की भीड़ अधिक होने के चलते छत भार सहन नहीं कर सकी। दूसरी मंजिल की छत पर प्रथम तल की छत पर गिरी तो वह भी ढह गई। जिससे पहली और दूसरी मंजिल पर मौजूद लोग मलबे में दब गए। उनमें चीख-पुकार मच गई। इस दौरान लोग पूरा मकान ढहने की आशंका से दहशत में आ गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने घायलों जुबे, सनी, अजीत, दिलीप, दीपक समेत 12 लोगों को मलबे से बाहर निकाला।

हादसे की जानकारी होने पर डीएम प्रभु एन सिंह, एसएसपी मुनिराज समेत अन्य अधिकारी और फायर ब्रिग्रेड की गाड़ियां पहुंच गईं। पुलिस और दमकल कर्मियों ने रेस्क्यू करके मलबे में दबे चार अन्य लोगों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि घायलों में चार की हालत चिताजनक है। 9999

chat bot
आपका साथी