आगरा के 15 ब्लाकों में 2496 आंगनबाड़ी केंद्रों पर लगेंगी पोषण वाटिकाएं

पोषण वाटिकाओं से बच्चों को सही पोषण दिलाने में काफी मदद मिलती है। वर्तमान में जनपद के 15 ब्लाकों में कुल 2469 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर पोषण वाटिका लगाने के लिए बीज के 500 पैकेट दिए जा रहे हैं।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 12:18 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 12:18 PM (IST)
आगरा के 15 ब्लाकों में 2496 आंगनबाड़ी केंद्रों पर लगेंगी पोषण वाटिकाएं
आगरा के आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण वाटिकाएं बनाई जा रही हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। कुपोषण दूर करने के लिए बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा ताजनगरी में 2496 पोषण वाटिकाएं लगाई जाएंगी। इसके लिए जिले के 15 ब्लाकों में बीज के 500 पैकेट दिए जा रहे हैं।

डीपीओ साहब यादव ने बताया कि बच्चों को कुपोषण मुक्त बनाने में पोषण वाटिकाएं अहम भूमिका निभा रही हैं। पोषण वाटिकाओं से बच्चों को सही पोषण दिलाने में काफी मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जनपद के 15 ब्लाकों में कुल 2469 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर पोषण वाटिका लगाने के लिए बीज के 500 पैकेट दिए जा रहे हैं। इनसे 2482 पोषण वाटिकाओं को लगाने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। डीपीओ ने बताया कि जनपद में प्राथमिक विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और सार्वजनिक स्थानों पर कुल 759 पोषण वाटिकाएं लगाई जा चुकी हैं। इसके अतिरिक्त जिले में अभी 1723 और पोषण वाटिकाएं लगाए जाने का कार्य चल रह है। अर्बन सीडीपीओ आरएस यादव ने बताया कि सही पोषण के लिए सभी लोग अपने घर की छतों और खाली जगह पर पोषण वाटिका अवश्य लगवाएं। वाटिका के लिए पौधों के चयन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मदद करेंगी। सीडीपीओ ने बताया कि वाटिकाओं में सहजन, नींबू, आंवला, पपीता और हरी साग-सब्जियां लगाई जाती हैं। उन्होंने बताया कि वाटिकाओं को लगाने में बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा, पंचायती राज, आयुष एवं स्वास्थ्य, उद्यान, वन और कृषि विभाग आपसी समन्वय के साथ काम कर रहे हैं। पोषण वाटिकाओं की मदद से कुपोषण को दूर किया जा सकता है। लोग आसानी से पोषण वाटिका विकसित कर सकते हैं।

ऐसे होगा वाटिका का इस्तेमाल

• समुदाय को पोषक तत्व वाले पौधे व सब्जियों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

• हाट कुक्ड फूड में उगे हुए सब्जियों को शामिल किया जाएगा।

• समुदाय के जरूरतमंद लोगों को सब्जियां दी जाएंगी। खासतौर से कुपोषित बच्चों और गर्भवती को। 

chat bot
आपका साथी