UP Assembly Elections 2022: अब एक ही केंद्र में मतदान करेंगे परिवार के सभी सदस्य, विधानसभा चुनाव की चल रहीं तैयारियां

UP Assembly Elections 2022 उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 में होगी इस बार ये व्यवस्था एक बूथ में 1200 से अधिक नहीं होंगे मतदाता। नई दिल्ली से 2740 आएंगी कंट्रोल यूनिट बिहार से अगले सप्ताह आएंगी 2730 बैलेट यूनिट।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 09:22 AM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 09:22 AM (IST)
UP Assembly Elections 2022: अब एक ही केंद्र में मतदान करेंगे परिवार के सभी सदस्य, विधानसभा चुनाव की चल रहीं तैयारियां
आगामी विधानसभा चुनाव में एक ही मतदान केंद्र पर परिवार के सभी सदस्‍य मतदान कर सकेंगे। फाइल फोटो

आगरा, जागरण संवाददाता। अगले साल होने जा रहे उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 में एक ही मतदान केंद्र में परिवार के सभी सदस्य मतदान करेंगे। इससे सदस्यों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। वर्तमान में जिले में हजारों की संख्या में ऐसे एक ही परिवार के मतदाताओं के नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों में हैं। एक बूथ में 1200 से अधिक मतदाता नहीं होंगे। वहीं नई दिल्ली से गुरुवार को शहर में 2740 कंट्रोल यूनिट पहुंचेंगी, जबकि अगले सप्ताह बिहार से 2730 बैलेट यूनिट आएंगी।

एक नवंबर से शुरू होगा मतदाता पुनरीक्षण अभियान

राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर एक नवंबर से मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू होगा। बूथ लेवल अफसर घर-घर जाएंगे और मृतक वोटरों का नाम हटाने और नए वोटरों का नाम जोड़ने का प्रयास करेंगे। मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाया जाएगा।

वोटर एक नजर में

- जिले में 33.82 लाख वोटर हैं जिसमें 18.42 लाख पुरुष और 15.40 लाख महिला वोटर हैं।

- सबसे अधिक वोटर आगरा कैंट विधानसभा क्षेत्र में 3.42 लाख और सबसे कम वोटर फतेहाबाद में 3.16 लाख वोटर हैं।

मतदान केंद्र, बूथ और वोटर की स्थिति

विधानसभा क्षेत्र का नाम, मतदान केंद्र, बूथ, कुल वोटर

- एत्मादपुर, 248, 672, 4.33 लाख

- आगरा कैंट, 123, 480, 4.42 लाख

- आगरा दक्षिण, 87, 421, 3.58 लाख

- आगरा उत्तर, 92, 438, 4.13 लाख

- आगरा ग्रामीण, 194, 461, 4.16 लाख

- फतेहपुरसीकरी, 244, 404, 3.51 लाख

- खेरागढ़, 232, 369, 3.22 लाख

- फतेहाबाद, 280, 361, 3.16 लाख

- बाह, 260, 372, 3.27 लाख

- मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है। विधानसभा चुनाव-2022 में एक ही मतदान केंद्र में परिवार के सभी सदस्य मतदान करेंगे। इससे मतदाताओं को परेशान नहीं होना पड़ेगा।

प्रभु एन सिंह, डीएम

chat bot
आपका साथी