निबोहरा में मास्क न लगाने पर दारोगा ने युवक को पीटा, हंगामा

दारोगा पर खुद भी मास्क नहीं लगाने का आरोप एसएसपी ने किया लाइन हाजिर ग्रामीणों ने डंडनिया पुरा चौराहे पर की नारेबाजी विधायक ने एसएसपी का आदेश दिखा किया शांत

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Jul 2021 06:00 AM (IST) Updated:Mon, 12 Jul 2021 06:00 AM (IST)
निबोहरा में मास्क न लगाने पर दारोगा ने युवक को पीटा, हंगामा
निबोहरा में मास्क न लगाने पर दारोगा ने युवक को पीटा, हंगामा

जागरण टीम, आगरा। जब जिम्मेदार ही सजग नहीं तो लोगों को प्रेरित करने की कोशिश बेमानी है। रविवार को यही हुआ। बगैर मास्क लगाए निकले दारोगाजी ने एक युवक को रोक लिया। उससे मास्क न लगाने का कारण पूछा। युवक बोला, आपने भी तो नहीं लगाया है। यह बात दारोगाजी को इस कदर नागवार गुजरी कि उन्होंने वहीं पर युवक को पीटना शुरू कर दिया। बाद में उसे थाने की हवालात में बंद कर दिया। जानकारी पर लोगों ने हंगामा कर डाला। नारेबाजी के बीच पहुंचे क्षेत्रीय विधायक जितेंद्र वर्मा ने दारोगा को लाइन हाजिर करने का एसएसपी का आदेश दिखाया तब ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।

निबोहरा के धरियाई गांव निवासी मोहन सिंह पुत्र निरोत्तम सिंह रविवार को उझावली निवासी मामा के घर से बाइक से लौट रहा था। डंडनिया पुरा के पास शाम 7:30 बजे दारोगा सन्नू तोमर ने उसे रोक लिया। मोहन सिंह का आरोप है कि दारोगा ने खुद मास्क नहीं लगाया था और उससे मास्क न लगाने का कारण पूछा। जवाब देते ही दारोगा उखड़ गए। उन्होंने मोहन सिंह को लाठी से खूब पीटा। इसके बाद उसे थाने की हवालात में बंद कर दिया। जानकारी पर ग्रामीणों ने चौराहे पर पहुंच नारेबाजी शुरू कर दी। एक घंटे हंगामे के बाद क्षेत्रीय विधायक जितेंद्र वर्मा पहुंचे। ग्रामीणों को बताया कि दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके बाद ही ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। घर में घुस गर्भवती घुसकर हमला, तीन घायल

जागरण टीम, आगरा। रंजिश में घर में घुसकर तीन लोगों पर हमला बोल दिया गया। बीचबचाव को पहुंची गर्भवती महिला भी पीटा गया। पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जैतपुर के क्यारी निवासी रामकिशन और दुर्गेश के बीच रंजिश चल रही है। दुर्गेश का आरोप है कि शनिवार रात को वह घर में सो रहे थे। इसी दौरान रामकिशन, रविकांत और रजनेश घर में घुस आए और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। उनकी गर्भवती पत्‍‌नी राधिका बीचबचाव को पहुंची तो उसे भी पीटा गया। घटना में राधिका, दुर्गेश और शांतिस्वरूप घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी