Ganga Jal Supply in Agra: शहर में आज और कल पानी के लिए मचेगा हाहकार, नहीं होगी गंगाजल की आपूर्ति

Ganga Jal Supply in Agra सोमवार देर रात से गंगाजल की आपूर्ति में आई कमी महज 70 एमएलडी ही मिल सकेगा गंगाजल। पानी में मिट्टी की मात्रा में जबरदस्त बढ़ोतरी शोधन नहीं होगा आसान। सिकंदरा में एमबीबीआर और गंगाजल प्लांट है। दोनों की क्षमता 144-144 एमएलडी की है।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 05:25 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 05:25 PM (IST)
Ganga Jal Supply in Agra: शहर में आज और कल पानी के लिए मचेगा हाहकार, नहीं होगी गंगाजल की आपूर्ति
शहर में दो दिन तक रहने वाली है पेयजल समस्या की किल्लत। प्रतीकात्मक फोटो

आगरा, जागरण संवाददाता। इस माह तीसरी बार शहर की जलापूर्ति को झटका लगा है। गंगा नदी में सिल्ट की मात्रा 8200 पीपीएम पहुंच गई है। इससे गंगा नहर को रेगुलेशन मैनुअल आर्डर अनुसार बंद कर दिया गया है। इसका असर अपर गंगा कैनाल पर पड़ा है। इसके चलते पालड़ा फाल बुलंदशहर से आगरा कम गंगाजल मिलेगा। सोमवार देर रात से महज 70 एमएलडी गंगाजल की आपूर्ति शुरू हो गई है। शहर में मंगलवार और बुधवार को पानी के लिए हाहकार मचेगा। वहीं पानी में मिट्टी की मात्रा बढ़ने से इसका शोधन आसान नहीं होगा।

शहर को हर दिन 400 एमएलडी पानी की जरूरत है। वर्तमान में पालड़ा फाल बुलंदशहर से हर दिन 350 एमएलडी गंगाजल मिल रहा है जबकि सिकंदरा स्थित एमबीबीआर प्लांट से 75 एमएलडी यमुना जल की आपूर्ति की जाती है। बारिश के चलते गंगा नदी में तेजी से मिट्टी की मात्रा बढ़ी है। सिंचाई विभाग के अफसरों की मानें तो श्रीनगर से फ्लड पास किया जा रहा है। इससे नदी में सिल्ट की मात्रा 8200 पीपीएम पहुंच गई है। जल निगम, गंगाजल इकाई के परियोजना प्रबंधक आरके गुप्ता ने बताया कि अधिक मात्रा में सिल्ट होने के कारण पालड़ा फाल से अधिक गंगाजल नहीं मिल सकेगा।

सबसे अधिक पुराने शहर और यमुनापार में रहेगा संकट

मंगलवार और बुधवार को शहर को 70 एमएलडी गंगाजल मिलेगा। इसमें 50 एमएलडी गंगाजल जीवनी मंडी वाटरवर्क्स को मिलेगा जबकि वाटरवर्क्स की क्षमता 225 एमएलडी की है। वर्तमान में 150 एमएलडी पर वाटरवर्क्स को चलाया जा रहा है। इसके चलते पुराने शहर, कमला नगर, बल्केश्वर, ताजगंज, नौलक्खा, छीपीटोला, नामनेर, यमुनापार, दयालबाग क्षेत्रों में कम मात्रा में जलापूर्ति होगी।

144 एमएलडी की क्षमता से चलेगा एमबीबीआर प्लांट

सिकंदरा में एमबीबीआर और गंगाजल प्लांट है। दोनों की क्षमता 144-144 एमएलडी की है। गंगाजल प्लांट को दो दिन बीस एमएलडी गंगाजल मिलेगा। ऐसे में एमबीबीआर प्लांट को पूरी क्षमता से चलाया जाएगा 

chat bot
आपका साथी