ऑक्सीजन सिस्टम बंद होने पर भड़के अपर मुख्य सचिव, मरीज मिलने से रोके

- अपर मुख्य सचिव के निरीक्षण में जिला अस्पताल के निर्माण कार्य में मिली गड़बड़ी - एआरवी के लिए मरीजों के भटकने और दवाओं की संख्या कम होने पर चेतावनी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 06:00 AM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 06:00 AM (IST)
ऑक्सीजन सिस्टम बंद होने पर भड़के अपर मुख्य सचिव, मरीज मिलने से रोके
ऑक्सीजन सिस्टम बंद होने पर भड़के अपर मुख्य सचिव, मरीज मिलने से रोके

आगरा: जिला अस्पताल की नब्ज टटोलने पहुंचे अपर मुख्य सचिव सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम बंद होने पर भड़क गए। उन्हें समस्या बताने जा रहे मरीजों को अस्पताल प्रशासन ने रोक दिया। उन्होंने शुक्रवार सुबह 45 मिनट के निरीक्षण में निर्माण कार्य में गड़बड़ी पर पैक्सफेड के अधिकारियों की फटकार लगाई। दो महीने में ओपीडी ब्लॉक पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

सुबह 9.30 बजे अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता जिला अस्पताल पहुंच गए। एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) नहीं थी, वे कक्ष के बाहर खड़े थे। उनसे शिकायत करने जा रहे मरीजों को डॉक्टर और स्टाफ ने रोक दिया। यहां से वे रीजनल डायग्नोस्टिक बिल्डिंग में पहुंचे। तकनीकी गड़बड़ी से सीटी स्कैन नहीं हो रहा था। इसे सही कराने के निर्देश दिए। इमरजेंसी का निरीक्षण किया। एक मरीज भर्ती था। उन्होंने सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम होने के बाद भी ऑक्सीजन सिलेंडर के इस्तेमाल करने पर सवाल किया। इस पर प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुबोध कुमार आदर्श ने तीन साल से सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम बंद होने की जानकारी दी। इस पर वे भड़क गए। कंपनी से वार्ता कर सही कराने को कहा। ओपीडी में दवाओं की उपलब्धता कम होने, वितरण कक्ष के बाहर पार्किंग ना करने सहित व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। इसी दौरान बंदर घुड़की से गिरे दिव्यांग किशन निवासी ग्यासपुरा को इलाज न मिलने की शिकायत करने के लिए तीमारदार पहुंच गए। इन्हें भी डॉक्टरों ने रोक दिया। साथ ही मरीज को एसएन ले जाने के लिए कह दिया। निर्माणाधीन बिल्डिंग में सीलन, कार्यदायी संस्था को चेतावनी

पैक्सफेड द्वारा नया ओपीडी ब्लॉक बनवाया जा रहा है। इसका काम पूरा नहीं हुआ है। भुगतान हो चुका है। अपर मुख्य सचिव ने बिल्डिंग में सीलन, दिव्यांगों के लिए रास्ता तैयार न होने, शौचालय के रास्ते में बिजली का खंभा होने पर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को फटकार लगाई। दो महीने में नए ब्लॉक में लिफ्ट सहित अन्य कार्य पूरा करने की बात कही। साथ ही गुणवत्ता की जांच के आदेश दिए हैं।

chat bot
आपका साथी