बिल वसूली के लिए उपभोक्ताओं का नहीं होगा उत्पीड़न

आगरा जागरण संवाददाता। बिल वसूली के लिए चल रहे अभियान में यह सुनिश्चित हो कि उपभोक्ताओं क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 11:59 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 11:59 PM (IST)
बिल वसूली के लिए उपभोक्ताओं का नहीं होगा उत्पीड़न
बिल वसूली के लिए उपभोक्ताओं का नहीं होगा उत्पीड़न

आगरा, जागरण संवाददाता। बिल वसूली के लिए चल रहे अभियान में यह सुनिश्चित हो कि उपभोक्ताओं का उत्पीड़न न हो। ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत मंत्री श्रीकांत शर्मा द्वारा बुधवार को हुई समीक्षा बैठक में दिए गए इन निर्देशों के बाद प्रबंध निदेशक डीवीवीएनएल ने सभी अभियंताओं को निर्देशित कर दिया है। अब 1912 व सोशल मीडिया पर आ रही शिकायतों का त्वरित निस्तारण होगा। शिकायतों के निस्तारण का रीयलिटी चेक भी प्रबंध निदेशक की निगरानी में होगा।

बुधवार के अंक में दैनिक जागरण में बिजली विभाग द्वारा बकाएदारों से वसूली के लिए चल रहे अभियान की खबर प्रकाशित हुई थी, जिसमें अभियंताओं को उपभोक्ताओं से प्यार से वसूली करने को कहा है। बुधवार को ऊर्जा मंत्री द्वारा ली गई समीक्षा बैठक में भी उपभोक्ताओं से संबंधित अहम निर्देश दिए गए। अब पहले बड़े बकाएदारों से बिजली विभाग संपर्क करेगा। जिन बकाएदारों से एक रुपया भी जमा नहीं कराया है, पहले उनके दरवाजे खटखटाए जाएंगे। किसी भी उपभोक्ता को बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा। ऊर्जा मंत्री ने दिए यह भी निर्देश

सभी ट्रांसफार्मरों की लोड बैलेंसिग हो, उपकेंद्र से बिजली का सभी फीडरों पर सही वितरण सुनिश्चित किया जाए। पेट्रोलिग बढ़ाई जाए, कमियों को तत्काल ठीक किया जाए। आपूर्ति से संबंधित समस्या में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। सबको बिल समय पर मिले इसका ध्यान रखा जाए। गलत बिलों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित हो, एमडी इसकी निगरानी करें। ट्रांसफार्मरों के फुंकने, गड़बड़ी की शिकायतों का निस्तारण समय से न होने पर जवाबदेही अधिकारियों की होगी। जनप्रतिनिधियों को आपूर्ति सुधार से संबंधित कामों की जानकारी दी जाएगी। ग्राम प्रधानों को भी कटौती की जानकारी समय से दी जाए।

chat bot
आपका साथी