सैनिटाइजेशन में लापरवाही, कहीं हरा न दे कोरोना से जंग

कलक्ट्रेट और नगर निगम में हर दिन पहुंचती हैं 150 से अधिक शिकायतें - सार्वजनिक स्थलों बाजारों और गलियों के सैनिटाइजेशन पर नहीं है ध्यान रोस्टर भी ठीक से नहीं बना

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 09:00 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 09:00 PM (IST)
सैनिटाइजेशन में लापरवाही, कहीं हरा न दे कोरोना से जंग
सैनिटाइजेशन में लापरवाही, कहीं हरा न दे कोरोना से जंग

आगरा,जागरण संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट आदेश हैं कि कोरोना के खिलाफ जारी जंग में सैनिटाइजेशन व्यापक स्तर पर कराया जाए। सार्वजनिक स्थलों से लेकर बाजारों और गलियों में सैनिटाइजेशन होने से कोरोना वायरस का प्रभाव कम होगा लेकिन नगर निगम के अफसरों की लापरवाही के चलते सैनिटाइजेशन ठीक तरीके से नहीं हो रहा है। हर निगम और कलक्ट्रेट में 150 से अधिक शिकायतें पहुंचती हैं। अभी तक रोस्टर नहीं बना है और जिस तरीके से कोरोना से जारी जंग में सैनिटाइजेशन होना चाहिए, वह नहीं किया जा रहा है। यह हाल तब है जब निगम प्रशासन के पास संसाधनों की कोई कमी नहीं है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां ली गई हैं और पर्याप्त संख्या में छोटी और बड़ी मशीनें हैं। लोग हैं परेशान, कहां से कराएं सैनिटाइजेशन

ख्वासपुरा वार्ड की पार्षद जरीना बेगम का कहना है कि रसूलपुर, ख्वासपुरा, नई आबादी सहित अन्य क्षेत्रों में अभी तक सैनिटाइजेशन नहीं हुआ है। लोग हर दिन शिकायतें लेकर आते हैं। निगम प्रशासन में कई बार शिकायती पत्र दिया जा चुका है।

पूरा क्षेत्र नहीं किया सैनिटाइज

पार्षद विकलेश यादव का कहना है कि गैलाना, निर्भय नगर, गौरीकुंज, ककरैठा, ईश्वर नगर, लवकुश विहार में जो कोविड मरीज मिले हैं, उन्हीं के घर के आसपास सैनिटाइजेशन हुआ है। बाकी पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज नहीं किया गया। पूर्व पार्षद मुकेश यादव का कहना है कि हर दिन घर पर दो से तीन लोग आते हैं। सैनिटाइजेशन न होने की शिकायतें करते हैं।

करते रहो, शिकायत नहीं होती सुनवाई

मलिन बस्ती, बोदला निवासी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि इस साल अभी तक तो न फागिग हुई है और न ही सैनिटाइजेशन। नगर निगम के अफसरों से चार बार शिकायत की जा चुकी हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

बाजारों पर नहीं है ध्यान : नगर निगम प्रशासन द्वारा राजा की मंडी, रावतपाड़ा, दरेसी, शाहगंज, लोहामंडी सहित अन्य बाजारों पर ठीक तरीके से सैनिटाइजेशन नहीं कराया जा रहा है।

छोटे वाहनों का हो प्रयोग

पार्षद सुषमा जैन का कहना है कि गलियों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में छोटे वाहनों से सैनिटाइजेशन होना चाहिए। इससे कोरोना के खिलाफ जारी जंग में मदद मिलेगी।

chat bot
आपका साथी