सफेद कपड़े में लपेट यमुना नदी में बहा दिया नवजात, लहरों ने पहुंचाया फिर सुरक्षित किनारे

पुलिस को सूचना मिली कि चामुंडा घाट के पास एक नवजात शिशु बह रहा है। चौकी प्रभारी मनोज कुमार शर्मा घाट पर पहुंचे। यमुना नदी में बह रहे नवजात शिशु को यमुना नदी से बाहर निकाला गया। शिशु की सांसें चल रही थींं।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 01:59 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 01:59 PM (IST)
सफेद कपड़े में लपेट यमुना नदी में बहा दिया नवजात, लहरों ने पहुंचाया फिर सुरक्षित किनारे
यमुना नदी में गुरुवार सुबह मिला नवजात।

आगरा, जेएनएन। मथुरा में यमुना नदी में गुरुवार सुबह नवजात यमुना की लहरों के ऊपर किलकारी मारते मिला। उसे किसी ने तसलेे में रखकर जन्म लेने के बाद यमुना मैया के हवाले कर दिया। नवजात शिशु को देख कर लोगोंं ने पुलिस को सूचना दी। सकुशल शिशु को निकाल कर पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। शिशु स्वस्थ है।

सुबह पुलिस को सूचना मिली कि यमुना नदी में चामुंडा घाट के पास एक नवजात शिशु बह रहा है। चौकी प्रभारी अद्धा मनोज कुमार शर्मा फोर्स के साथ घाट पर पहुंचे। यमुना नदी में बह रहे नवजात शिशु को यमुना नदी से बाहर निकाला गया। शिशु की सांसें चल रही थींं। एक तसले में रखे शिशु को सफेद कपड़े में लपेटा गया था। शिशु को सुरक्षित निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चाइल्ड लाइन के कार्यकर्ता भी अस्पताल में बुला लिए गए। बाल कल्याण समिति के आदेश पर बच्चे को राजकीय बाल (शिशु गृह) में आश्रय प्रदान कराया जाएगा। चौकी प्रभारी ने बताया, शिशु को यमुना में बहने वालों का पता लगने की कोशिश की जा रही है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। डा. केके ने बताया, शिशु ट्रांसजेंडर है। यही कारण है कि शिशु को यमुना में बहा दिया गया।

chat bot
आपका साथी