केशवधाम में हो रहा राष्ट्र निर्माण, भारतीय संस्‍कृति के परिचायक बनेंगे ये छात्र Agra News

वृंदावन में जूना अखाड़े के महामंडलेश्‍वर अवधेशानंद गिरी और विहिप के अंतरराष्‍ट्रीय संरक्षक दिनेश जी ने किया छात्रावास का लोकर्पण।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 02:40 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 02:40 PM (IST)
केशवधाम में हो रहा राष्ट्र निर्माण, भारतीय संस्‍कृति के परिचायक बनेंगे ये छात्र Agra News
केशवधाम में हो रहा राष्ट्र निर्माण, भारतीय संस्‍कृति के परिचायक बनेंगे ये छात्र Agra News

आगरा, जेएनएन। भारत की पुरातन संस्‍कृति का आज के दौर में प्रचार-प्रसार करने को नई पीढ़ी का निर्माण हो रहा है। शिक्षा के साथ संस्‍कार प्रदान किए जा रहे हैं। दीनदयाल अंत्‍योदय अध्‍ययन केंद्र में पूर्वोत्‍तर राज्‍याें से भी बड़ी संख्‍या में छात्र शिक्षा ग्रहण करने पहुंच रहे हैं। 

गुरुवार को वृंदावन के केशवधाम में नवनिर्मित राधाकृष्ण मंदिर, दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय अध्ययन केंद्र व पूर्वोत्तर राज्य के विद्यार्थियों के छात्रावास के उच्चीकरण का लोकार्पण जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी, विहिप के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक दिनेशजी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य किया।

लोकार्पण समारोह के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक का अवलोकन करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने कहा केशवधाम में राष्ट्र निर्माण का कार्य हो रहा है। दिनेशजी ने कहा पूर्वोत्तर राज्यों में भी इस प्रकार के शिक्षा के केंद्र स्थापित करने के प्रयास होंगे। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य विनय सहस्त्रबुद्धे भी मौजूद रहे। 

chat bot
आपका साथी