एनसीसी कैडेट देश को अखंड बनाने में दें योगदान- जनरल गुरु वीरवाल सिंह

एनसीसी महानिदेशक ने एनसीसी इकाई का किया निरीक्षण सर्वश्रेष्ठ कैडेट व अधिकारियों को दिए पदक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 07:33 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 07:33 PM (IST)
एनसीसी कैडेट देश को अखंड बनाने में दें योगदान- जनरल गुरु वीरवाल सिंह
एनसीसी कैडेट देश को अखंड बनाने में दें योगदान- जनरल गुरु वीरवाल सिंह

आगरा, जागरण संवाददाता।

एनसीसी देश का सबसे बड़ा वर्दीधारी युवा संगठन है। इसके कैडेट्स देश को अखंड रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर लगने वाले विभिन्न प्रकार के शिविर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के बहुत बड़े माध्यम है। यह कहना था एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरु वीरपाल सिंह का। गुरुवार को उन्होंने 1 यूपी वाहिनी में उपस्थित कैडेटों और अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने ग्रुप मुख्यालय आगरा एवं 1 यूपी वाहिनी एनसीसी इकाई का निरीक्षण किया। कैडेटों के प्रशिक्षण का अवलोकन किया।

एनसीसी ग्रुप मुख्यालय पर अतिरिक्त महानिदेशक उत्तर प्रदेश मेजर जनरल राकेश राणा एवं आगरा मुख्यालय के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अरुण यादव ने उनका स्वागत किया। कमान अधिकारी कर्नल अजय कुमार ने वाहिनी में चलाई जा रही विभिन्न एनसीसी गतिविधियों एवं प्रशिक्षण को विस्तार से बताया। जनरल गुरु वीरपाल सिंह ने बताया कि कैसे एनसीसी प्रशिक्षण को भविष्य की जरूरतों को ध्यान रखते हुए और अधिक प्रभावी एवं समाज के लिए अधिक उपयोगी बनाया जा सकता है। किस तरह से एनसीसी कैडेट देश के विकास में अपना योगदान कर सकते हैं। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि ज्यादा से ज्यादा एनसीसी कैडेट पूर्व छात्रसंघ के सदस्य बनें। जनरल गुरु वीरपाल सिंह ने पांच सर्वश्रेष्ठ एनसीसी कैडेट एवं पांच सर्वश्रेष्ठ एनसीसी अधिकारियों को पदक प्रदान किए। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट अमित अग्रवाल, कैप्टन दिनेश लाल, लेफ्टिनेंट मनीष कुमार, डा. संजीव यादव, सूबेदार मेजर बलदेव सिंह, विपिन श्रीवास्तव, नरेश कुमार, हरेंद्र सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। महानिदेशक को गार्ड आफ आनर प्रस्तुत किया।

chat bot
आपका साथी