National Unemployment Day: आगरा में यूथ कांग्रेस ने तले पकोड़े, मनाया पीएम मोदी का बर्थडे

National Unemployment Day यूथ कांग्रेस ने राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन। गले में डिग्री लटकाकर तले पकौड़े। सरकार पर युवाओं को छलने का लगाया आरोप। इस दौरान लोगों ने पकोड़े खरीदे भी।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 05:12 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 05:12 PM (IST)
National Unemployment Day: आगरा में यूथ कांग्रेस ने तले पकोड़े, मनाया पीएम मोदी का बर्थडे
आगरा में पीएम मोदी का जन्‍मदिन यूथ कांग्रेस ने पकोड़े तलकर मनाया।

आगरा, जागरण संवाददाता। यूथ कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। यूथ कांग्रेस के स्नातक कार्यकर्ताअों ने गले में डिग्री लटकाकर पकौड़े तले। सरकार को चेतावनी देते हुए युवाओं को रोजगार देने की मांग की।

यूथ कांग्रेस के जिला व शहर संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में शहर अध्यक्ष दीपक शर्मा और जिला अध्यक्ष हेमंत चाहर के नेतृत्व में अछनेरा ब्लाक के गांव साधन में सैकड़ों युवाओं की मौजूदगी में मनाया। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताअों ने गले में डिग्रियां लटकाकर पकौड़े बनाए। यूथ कांग्रेस के शहर अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कि भाजपा सरकार ढाई करोड़ रोजगार हर वर्ष देने की गारंटी पर आई थी। किंतु युवाओं के साथ छल करने के अलावा सरकार ने कुछ नहीं किया। आज करोड़ों की संख्या में युवा बेरोजगार हैं। ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट युवा सब्जी बेचने ब बेलदारी जैसे काम करने के लिए मजबूर हैं। सरकार ने पूंजीपतियों के लिए तरह-तरह की स्कीम लांच कर रखी हैं, किंतु इस देश के युवाओं के लिए आज तक कुछ नहीं किया। लाखों भर्तियां रेलवे में खाली पड़ी हैं। उत्तर प्रदेश में हजारों की संख्या में शिक्षकों के पद रिक्त हैं, लेकिन कागजों में सब कुछ ठीक है। कोरोना काल में भी सरकार का बेपरवाह चेहरा सामने आया था। जिलाध्यक्ष हेमंच चाहर ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चें पर विफल हुई है। कोरोना काल में लाखों लोगों की नौकरियां चली गईं। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। सरकार ने युवाओं से जो वादे किए थे, वो सब काेरे साबित हुए। युवा स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहा है। भाजपा सरकार केवल अपने पूंजीपति मित्रों के लिए ही काम कर रही है। युवाओं से उसे कोई सरोकार नहीं है। प्रदेश कोऑर्डिनेटर दीपक दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र जादौन, लोकेश यादव, लालू यादव, नरेश सिकरवार, धर्मेंद्र परमार, अखिलेश आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी