आगरा में राष्ट्रीय लोक अदालत 11 को, निस्तारिंग होंगे हजारों मुकदमे

National Lok Adalat न्याय प्रशासन ने बैंक अधिकारियों फाइनेंस कंपनियों खंड विकास अधिकारियों व पैरोकारों के साथ बैठक कर 11 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का लोगों में प्रचार-प्रसार करने की कहा। 22 जनवरी 2022 को प्री लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 04:34 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 04:34 PM (IST)
आगरा में राष्ट्रीय लोक अदालत 11 को, निस्तारिंग होंगे हजारों मुकदमे
राष्ट्रीय लाेक अदालत 11 दिसंबर को आयोजित होगी।

आगरा, जागरण संवाददाता। राष्ट्रीय लाेक अदालत 11 दिसंबर को आयोजित होगी। जिसमें हजारों मुकदमों के निस्तारण किया जाएगा। न्याय प्रशासन द्वारा आम जनता को राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए सभी विभागों के साथ लगातार बैठक कर उन्हें दिशा-निर्देश दिए।

न्याय प्रशासन ने बैंक अधिकारियों, फाइनेंस कंपनियों, खंड विकास अधिकारियों व पैरोकारों के साथ बैठक कर 11 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का लोगों में प्रचार-प्रसार करने की कहा। जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका पता चल सके। वह लोक अदालत के माध्यम से अपने वादों का निस्तारण करा सकें। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी आरपी श्रीवास्तव ने बीमा कंपनियों, रोडवेज अधिकारियों व अधिवक्ताओं के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर दिशा-निर्देश दिए।

वहीं,अपर जिला जज नीरज गौतम ने पैराेकारों से कहा कि वह वादकारियों को नोटिस तमाील कराएं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नवीन कुमार ने कहा कि 22 जनवरी 2022 को प्री लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें वैवाहिक व दांपत्य से संबंधित वादों का निस्तारण किया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी