नाला पड़ा चोक, जरा सी बारिश में रामबाग रोड पर जलभराव

जागरण आपके द्वार में लोगों ने गिनाईं समस्याएं जर्जर पड़ी है रोड ठीक से नहीं लग रही है झाड़ू और न ही उठ रहा है कूड़ा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 07:46 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 07:46 PM (IST)
नाला पड़ा चोक, जरा सी बारिश में रामबाग रोड पर जलभराव
नाला पड़ा चोक, जरा सी बारिश में रामबाग रोड पर जलभराव

आगरा, जागरण संवाददाता। नगर निगम के अफसरों की लचर कार्यशैली रामबाग और उसके आसपास के हजारों लोगों पर भारी पड़ रही है। इस साल रामबाग नाला की ठीक से सफाई नहीं हुई है। जरा सी बारिश होने पर नाला ओवरफ्लो करने लगता है। क्षेत्र में न तो ठीक से झाड़ू लग रही है और न ही कूड़े का उठान किया जा रहा है। बुधवार को दैनिक जागरण की ओर से वार्ड नंबर 50 स्थित रामबाग क्षेत्र में जागरण आपके द्वार आयोजित किया गया। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में छह अस्थायी डलावघर हैं। हर दिन कूड़ा फेंकने के बाद ठीक से उठान नहीं किया जाता है। आसपास के क्षेत्र में बदबू फैली रहती है। आधा दर्जन बिजली के पोल हैं झुके : रामबाग से नुनिहाई लिक रोड पर आधा दर्जन बिजली के पोल झुके हैं। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। 15 स्ट्रीट लाइट पड़ी हैं खराब : क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि कब्रिस्तान वाली गली, नवलगंज रोड और रामबाग रोड पर 15 स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

आए दिन जलापूर्ति रहती है प्रभावित : रामबाग क्षेत्र में जीवनी मंडी वाटरव‌र्क्स से जलापूर्ति होती है। आए दिन क्षेत्र में जलापूर्ति प्रभावित रहती है। नालियों की नहीं हो रही है सफाई : रामबाग रोड हो या फिर उसके आसपास की अन्य गलियां। सफाई कर्मचारियों द्वारा हर दिन नालियों की सफाई नहीं की जाती है। नालियां चोक पड़ी हैं।

पुलिया का नहीं हो रहा निर्माण : रामबाग में छह माह से पुलिया टूटी पड़ी है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि पुलिया के निर्माण को लेकर पांच शिकायतें की जा चुकी हैं लेकिन अभी तक निर्माण नहीं हुआ है। दो दिन से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन बंद : रामबाग क्षेत्र के अधिकांश हिस्से में दो दिन से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन नहीं हो रहा है। इसकी शिकायत नगर निगम के अफसरों से की गई है।

नाला सफाई और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन ठीक से न होने की शिकायत नगरायुक्त से की गई है। जल्द नाला सफाई होगी।

जितेंद्र कुमार, पार्षद वार्ड 50

क्षेत्र में ठीक से फागिग और एंटी लार्वा का छिड़काव नहीं हो रहा है। मच्छरों के प्रकोप से लोग परेशान हैं।

अशोक कुमार, क्षेत्रीय निवासी

क्षेत्र में न तो ठीक से झाड़ू लग रही है और न ही कूड़े का उठान हो रहा है। रोड और गलियों में कूड़ा पड़ा रहता है।

राजवीर कुमार, क्षेत्रीय निवासी

क्षेत्र में जर्जर पाइप लाइनों के चलते आए दिन जलापूर्ति प्रभावित रहती है। शिकायतों के बाद भी जल संस्थान के अफसर टैंकर नहीं भेजते हैं।

मुस्ताक, क्षेत्रीय निवासी

रामबाग क्षेत्र का जल्द ही निरीक्षण किया जाएगा। वहां के लोगों की जो भी समस्याएं हैं। उनके निस्तारण के आदेश दिए गए हैं।

नवीन जैन, मेयर

chat bot
आपका साथी