पहले जलाकर मार डाला फिर फूंक दी लाश, बेटे के सामने हुई वारदात, जानिये क्या है हकीकत

चार बच्चों की मां को उसके ही पति और ससुरालीजनों ने उतारा मौत के घाट। मायका पक्ष ने दर्ज कराया मुकदमा।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 02:00 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 02:00 PM (IST)
पहले जलाकर मार डाला फिर फूंक दी लाश, बेटे के सामने हुई वारदात, जानिये क्या है हकीकत
पहले जलाकर मार डाला फिर फूंक दी लाश, बेटे के सामने हुई वारदात, जानिये क्या है हकीकत

आगरा, जेएनएन: शहर से सटे बरहन के ग्राम नगला बरी में 40 वर्षीय महिला की हत्या कर लाश फूंक दी गई। सूचना मिलने पर जब मायके पक्ष लोग पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनके साथ अभद्रता कर दी। मायके पक्ष के लोगों ने देर रात थाना बरहन में ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह बरहन के ग्राम नगला बरी निवासी 40 वर्षीय ऊषा देवी को उसके पति और अन्य ससुरालीजनों ने जलाकर मार डाला। विवाहिता की हत्या के बाद ससुरालीजनों ने उसकी लाश गांव के बाहर खेत में ले जाकर फूंक दी।

मृतका के भाई अरविंद निवासी गांव उमराए थाना वेद पूरा इटावा ने बताया कि मंगलवार सुबह 11: 30 बजे उसको पड़ोस गांव के रिश्तेदार के माध्यम से सूचना मिली कि उसकी बहन को ससुरालीजनों ने मार दिया है। सूचना पर एक दर्जन मायके पक्ष के लोग नगला बरी पहुंच गए और ग्रामीणों से ऊषा के बारे में पूछने लगे। ग्रामीण कुछ बोलने  को तैयार नहीं हुए।  मृतक महिला के घर के समीप मायके पक्ष के लोगों ने जब अत्याधिक ग्रामीणों से पूछताछ की तो ग्रामीण अभद्रता पर उतारू हो गए। मारपीट के डर से मायके पक्ष के लोग थाना बरहन आए और 100 नंबर पुलिस को सूचना दी। सूचना के आधार पर 100 नंबर पुलिस मायके पक्ष के लोगों के साथ गई।  वहां जाकर देखा तो महिला की लाश जलाने की जगह पर निशान बने हुए थे। मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि ऊषा देवी को पहले घर में जलाया उसके बाद गांव के बाहर खेत में जला दिया। इसके बाद से ससुरालीजन फरार हैं।

देर रात मृतका के भाई अरविंद ने थाना बरहन में मुकदमा दर्ज करा दिया था।  मृतका के चार बच्चे थे, जिनमें से एक बेटी की शादी हो चुकी है। वहीं 21 वर्षीय बड़ा पुत्र अमन आगरा स्थित निजी कंपनी में कार्य करता है। दूसरा पुत्र कृष्ण कुमार मंगलवार सुबह घर से सुबह साढ़े छह बजे दिल्ली में काम करने के लिए निकल गया था। कृष्ण कुमार को अलीगढ़ पहुंचने पर सूचना मिली कि उसकी मां की मौत हो गई है। मौत की सूचना पर वह अलीगढ़ से ही वापस घर आ गया। वहीं तीसरा पुत्र अभिजीत गांव में ही परिवार के सदस्यों के साथ छुपा हुआ है।

chat bot
आपका साथी