अवैैैैध संबंधों की बल‍ि चढ़ा निर्दोष, मासूम बना गवाह, जानें क्या है पूरा मामला

रात में देवी जागरण देखकर लौटा था ओमवीर। पड़ोस में रहने वाले कर्मवीर ने की गला दबाकर हत्या।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 19 Oct 2018 01:05 PM (IST) Updated:Fri, 19 Oct 2018 01:05 PM (IST)
अवैैैैध संबंधों की बल‍ि चढ़ा निर्दोष, मासूम बना गवाह, जानें क्या है पूरा मामला
अवैैैैध संबंधों की बल‍ि चढ़ा निर्दोष, मासूम बना गवाह, जानें क्या है पूरा मामला

आगरा [जेएनएन]: तीन साल का मासूम गोकुल। डरी हुई आंखें और सहमा हुआ चेहरा। जानता तो नहीं है कि आखिर हुआ क्या है? लेकिन ये जरूर जानता है कि हुआ कैसे है? उसकी आंखों के सामने उसके पिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई, एक रात में उसके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है।

थाना खंदौली के गांव उस्मानपुर में गुरुवार की रात किसी पहर 27 वर्षीय ओमवीर पुत्र उदयवीर सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सुबह जब घर में जगार हुई तो परिजनों को पता चला। थाना पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर सीओ एत्मादपुर अतुल कुमार सोनकर और एसओ खंदौली प्रशांत त्यागी पहुंच गए। फिंगर प्रिंट्स एक्सपर्ट्स और डॉग स्क्वॉयड को भी बुला लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

अब तक हुई जांच में अवैध संबंध सामने आए हैं। मामले के अनुसार ओमवीर का करीब आठ वर्ष पूर्व सुनीता से विवाह हुआ था। दोनों के दो बच्चे तीन वर्षीय गोकुल और डेढ़ वर्षीय बेटी प्रियंका हैं। ओमवीर मजदूरी करता था। गुरुवार को गांव में देवी जागरण का कार्यक्रम था। ओमवीर देवी जागरण में गया हुआ था। रात करीब साढ़े 11-12 बजे घर वापस आया और सो गया। सुबह जब देर तक वो नहीं उठा तो परिजन उसे जगाने गए लेकिन तब तक उसकी मौत को चुकी थी।

ओमवीर के पुत्र गोकुल ने पुलिस को बताया कि रात को जब पापा सो रहे थे तो पड़ोस में रहने वाले अंकल कर्मवीर ने उनका गला दबा दिया था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि ओमवीर की पत्नी सुनीता के कर्मवीर से अवैध संबंध हैं, जिसके चलते कर्मवीर ने ओमवीर की हत्या कर दी। गांव वाले भी कर्मवीर और सुनीता के अवैध संबंध बता रहे हैं। कर्मवीर का खुद का कारोबार है। फिलहाल पुलिस ने कर्मवीर को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। इधर सुनीता ने पुलिस को बताया कि ओमवीर को तीन- चार दिन से बुखार आ रहा था। रात को वो दवा खाकर सोया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  

chat bot
आपका साथी