बदला लेने को बरहन में की गई थी किसान की गोली मारकर हत्या

बरहन के गढ़ी सहजा की घटना का पर्दाफाश गांव का ही युवक गिरफ्तार आरोपित को अपनी पत्‍‌नी और किसान के बेटे के अवैध संबंध होने का था शक शिकायत पर किसान ने लिया था बेटे का पक्ष इसी गुस्से में दिया घटना को अंजाम

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Nov 2020 06:05 AM (IST) Updated:Wed, 11 Nov 2020 06:05 AM (IST)
बदला लेने को बरहन में की गई थी किसान की गोली मारकर हत्या
बदला लेने को बरहन में की गई थी किसान की गोली मारकर हत्या

जेएनएन, आगरा। खेत पर सोते समय किसान की गोली मारकर हत्या गांव के ही युवक ने की थी। उसे अपनी पत्‍‌नी और किसान के बेटे के बीच अवैध संबंध होने का शक था। इसकी शिकायत पर उसने किसान से की तो उसने अपने बेटे का ही पक्ष लिया। इसी का बदला लेने के लिए ही उसने किसान को मार डाला था। बरहन पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में प्रयोग किया तमंचा बरामद कर लिया है।

बरहन के गांव गढ़ी सहजा में सात नवंबर (शनिवार) को खेत पर चारपाई पर सो रहे 62 वर्षीय किसान महेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अगले दिन छोटा बेटा अनिल उनके लिए चाय लेकर पहुंचा तब इसकी जानकारी हुई। अनिल ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। एसओ कुलदीप सिंह दीक्षित ने बताया कि हत्यारोपित इसी गांव का योगेश है। उसे अपनी पत्‍‌नी और महेंद्र सिंह के बेटे के बीच अवैध संबंध होने का शक था। इसी को लेकर उसका 31 अगस्त को महेंद्र सिंह के बेटे से झगड़ा हुआ था। एसओ के मुताबिक तब शिकायत पर महेंद्र सिंह ने अपने बेटे का पक्ष लिया था। इस दौरान किसान महेंद्र सिंह ने योगेश का मजाक भी उड़ाया था। इसी गुस्से में योगेश ने महेंद्र सिंह को ठिकाने लगाने की साजिश रच डाली। आरोपित योगेश के मुताबिक वह महेंद्र के बेटे को भी मारना चाहता था। इसकी उसने तैयारी भी कर ली थी। ऐन वक्त पर पुलिस ने उसे धर दबोचा। उसे गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआइ शरद दीक्षित, पवन कुमार, सुनील कुमार, कपिल कुमार आदि शामिल रहे। फोटो 62 बरहन के गढ़ी सहजा में किसान की हत्या का आरोपित योगेश

chat bot
आपका साथी