मवेशियों को चराने गए किसान की हत्या, शव खेत में मिला

छह मवेशी भी गायब पशुचोरों पर हत्या के बाद पशुओं को ले जाने का शक रस्सी से गला घोंटकर की गई हत्या गुरुवार सुबह से थे लापता

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Aug 2021 06:05 AM (IST) Updated:Sat, 21 Aug 2021 06:05 AM (IST)
मवेशियों को चराने गए किसान की हत्या, शव खेत में मिला
मवेशियों को चराने गए किसान की हत्या, शव खेत में मिला

जागरण टीम, आगरा। भैंसों को चराने गए किसान का शव दूसरे दिन एक किलोमीटर दूर खेत में पड़ा मिला। उसके गले में लाल रंग की रस्सी बंधी हुई थी और नाम से खून बह चुका था। ग्रामीण पशुचोरों पर किसान की हत्या कर छह भैंसों को ले जाने की बात कह रहे हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उसका कहना है कि गुमशुदगी में हत्या की धारा को तरमीम की जा रही है।

सैंया के दखली का पुरा निवासी किसान भगवंत सिंह (62) गुरुवार सुबह आठ बजे सात मवेशियों को चराने के लिए निकले थे। शाम को एक मवेशी घर लौट आई लेकिन न तो भगवंत सिंह आए और न ही अन्य मवेशी। इस पर चिंतित स्वजन ने उनकी तलाश शुरू की। शाम को थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस और स्वजन रात भर तलाश में जुटे रहे लेकिन भगवंत सिंह का पता नहीं चला। शुक्रवार शाम को बीरई गांव में खेत में बदबू आने पर चचेरे भाई राजेश व अन्य ग्रामीणों ने शव देखा। सूचना पर एसपी पश्चिम सत्यजीत गुप्ता, सीओ खेरागढ़ बीके पांडेय पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। सीओ ने बताया कि गुमशुदगी को हत्या में तरमीम किया जा रहा है। फिलहाल स्वजन ने किसी भी रंजिश से इन्कार किया है। मामले की जांच की जा रही है। पशुपालन और खेती करते थे भगवंत

भगवंत सिंह के घर में उनकी पत्‍‌नी राजन देवी ही हैं। उनकी दो बेटियों आशिमा और रवीना की शादी हो चुकी है। भगवंत सिंह पर चार बिस्वा जमीन है। इसके अलावा वे पशु पालन भी करते थे। वहीं उनकी हत्या की खबर पर स्वजन में कोहराम मच गया। पत्‍‌नी राजन देवी बेहोश हो गई।

chat bot
आपका साथी