शमसाबाद में बेटे ने की थी किसान की हत्या

मनमुटाव के चलते लोहे की राड से सिर पर प्रहार कर ले ली पिता की जान 24 घंटे में पुलिस ने घटना का किया पर्दाफाश आरोपित गिरफ्तार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 07:33 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 07:33 PM (IST)
शमसाबाद में बेटे ने की थी किसान की हत्या
शमसाबाद में बेटे ने की थी किसान की हत्या

आगरा, जागरण संवाददाता। शमसाबाद में सोते समय किसान की हत्या उनके बेटे ने ही की थी। पुलिस ने आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर मंगलवार को मामले का पर्दाफाश कर दिया। हत्या में प्रयोग की गई लोहे की राड भी बरामद हो गई है।

नगला जामुनी निवासी 55 वर्षीय किसान लाखन सिंह की रविवार रात हत्या कर दी गई थी। शव सोमवार सुबह घर के बाहर चारपाई पर पड़ा मिला था। लाखन के सिर से खून बह रहा था और गले में काला निशान था। स्वजन ने किसी से भी रंजिश होने से इन्कार किया था। लाखन के भाई विजय ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। घटनास्थल पर मिले साक्ष्य कातिल के करीबी होने की ओर इशारा कर रहे थे। डाग स्क्वाड भी शव मिलने के स्थान से लाखन के घर के एक कमरे में पहुंचा था। इस कमरे में लाखन का बड़ा बेटा सुल्तान सोया था। पुलिस ने शक के आधार पर सुल्तान को हिरासत में ले लिया। पूछताछ की तो मामला खुल गया।

एसएसपी मुनिराज ने पत्रकार वार्ता में बताया कि लाखन सिंह का बेटे सुल्तान से मनमुटाव चल रहा था। वे सुल्तान की जगह अपने भाई विजय को अधिक महत्व देते थे। पिछले दिनों लाखन ने 16 लाख रुपये में जमीन बेची थी। उन्होंने पूरी रकम विजय को दे दी थी, जबकि विजय के हिस्से के आठ लाख रुपये ही थे। सुल्तान चाहता था कि इसमें से छह लाख रुपये बैंक का लोन चुका दिया जाए। मगर, लाखन सिंह ने ऐसा नहीं किया। विजय ने आठ लाख रुपये लाखन को वापस दे दिए थे। मगर, इनमें से सुल्तान को कुछ नहीं मिला था। इस पर उसने लोहे की राड से पिता की हत्या कर दी।

----

लोहे की राड से तीन वार करने के बाद घोटा गला

सुल्तान ने पुलिस को बताया कि रविवार रात 12.30 बजे वह लघुशंका को उठा था। रात में बाहर कोई नहीं था। लोहे की राड से उसने पिता के सिर पर तीन वार किए। उनके ही गमछे से गला घोंट दिया और उसको गले में कसकर गांठ लगा दी। घटनास्थल से मिला दूसरा गमछा बेटे का था। सुबह हास्पिटल ले जाने की तैयारी करते समय सिर पर घाव में उसे लगाया था। हत्या के बाद आरोपित अपने कमरे में जाकर सो गया। सुबह परिवार के लोगों के जागने पर रोने लगा। पुलिस के पहुंचने पर भी रो रहा था।

chat bot
आपका साथी