पुलिस की पांच टीमें कर रही हत्यारोपितों की तलाश

खंदौली में खेत में पानी चले जाने के विवाद में युवक की कर दी गई थी हत्या

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 06:15 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 06:15 AM (IST)
पुलिस की पांच टीमें कर रही हत्यारोपितों की तलाश
पुलिस की पांच टीमें कर रही हत्यारोपितों की तलाश

जागरण टीम, आगरा। खेत पर पानी चले जाने के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस की पांच टीमें हत्यारोपितों की तलाश में जुटी हैं। रविवार को भी पुलिस ने उनके कई रिश्तेदारों के यहां दबिश दी लेकिन वे वहां नहीं मिले।

खंदौली के बहरामपुर में शनिवार की रात विवाद के बाद भोला के बेटे आदित्य उर्फ एबी ने लाइसेंसी बंदूक से सुमित की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दरअसल, भोला के तालाब की मेड़ टूट जाने से पड़ोस के सुमित के खेत में पानी भर गया था। सुमित ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में पहले मारपीट हुई। इसके बाद सुमित की हत्या कर दी गई। एसओ अरविंद सिंह निर्वाल का कहना है कि सुमित के पिता की तहरीर पर आरोपित भोला, उसके बेटे आदित्य, सोमवीर व छोटू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। चारों आरोपितों की तलाश की जा रही है। हेलो गैंग का सदस्य जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार

जागरण टीम, आगरा। साइबर अपराध करने वाले हेलो गैंग के सदस्य को शनिवार शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। एसओ जैतपुर योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपित बनी सिंह राजपूत है। वह वार्ड 50 से जिला पंचायत सदस्य है। पुलिस का कहना है कि वह आनलाइन तरीके से धोखाधड़ी करने वाले हेलो गैंग का सदस्य है। वह दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र जैसे शहरों के लोगों को प्रलोभन देकर आनलाइन ठगी करता था। मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार किया गया। वहीं क्षेत्र के तड़हेता, भगतनपुरा, गुमान सिंह पुरा, मझटीला आदि गांवों में कई लोग इस गैंग के सदस्य हैं। वे समाचार पत्रों व फोन पर विज्ञापन देकर स्पा, मसाज, लाटरी आदि के नाम पर लोगों को झांसा देकर लूट लेते हैं।

chat bot
आपका साथी