आगरा के संजय प्लेस में दो दर्जन दुकानों में तोड़फोड़, चोरी की आशंका पर दौड़े व्यापारी, बाद में पता चला तो...

संजय प्लेस में शनिवार सुबह बजे नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह कार्रवाई तक की गई जब पूरा बाजार बंद था। नगर निगम की टीम ने व्यापारियों की दुकानों के बाहर लगे होर्डिंग और साइन बोर्ड तोड़ दिए।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 01:45 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 01:45 PM (IST)
आगरा के संजय प्लेस में दो दर्जन दुकानों में तोड़फोड़, चोरी की आशंका पर दौड़े व्यापारी, बाद में पता चला तो...
संजय प्लेस में नगर निगम द्वारा की गइ दुकानों में तोड़फोड़।

आगरा, जागरण संवाददाता। संजय प्लेस में सुबह दुकानों के होर्डिंग और साइन बोर्ड टूटे हुए थे। जनरेटर भी गायब थे। सीढ़ियां और फर्श भी टूटा था। व्यापारियों के बीच खबर फैल गई कि कई दुकानों में चोरी हो गई है। व्यापारियों के होश उड़ गए। सभी व्यापारी बाजार पहुंचे। बाद में पता चला कि सुबह छह बजे नगर निगम की टीम ने बाजार में तोड़फोड़ की है। नगर निगम की इस कार्रवाई से व्यापारियों में आक्रोश है।

संजय प्लेस में शनिवार सुबह बजे नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह कार्रवाई तक की गई जब पूरा बाजार बंद था। नगर निगम की टीम ने व्यापारियों की दुकानों के बाहर लगे होर्डिंग और साइन बोर्ड तोड़ दिए। व्यापारियों का कहना है कि नगर उनकी दुकान के बाहर लगे जनरेटर भी उठा ले गया है। इसके अलावा दुकानों की सीढ़ियां भी तोड़ दी गई हैं। नगर निगम की इस कार्रवाई पर संजय प्लेस के व्यापारियों में आक्रोश है। सुबह विरोध में करीब एक घंटे बाजार बंद रहा।

कराएंगे एफआइआर

संजय प्लेस वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव हीरेन अग्रवाल का कहना है कि कोरोना महामारी में व्यापारी पहले ही परेशान हैं। जब सुबह छह बजे तक नाइट कफर्यू लागू है ऐसे में नगर निगम चोरों की तरह आकर व्यापारियों की अनुपस्थित में अतिक्रमण हटाने के नाम पर मनमानी कर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है। नगर निगम ने वो होर्डिंग भी तोड़ दिए, जिसका वो टैक्स वसूल रहा है। व्यापारी इसके खिलाफ मुख्यमंत्री से लेकर डीएम को शिकायत करेंगे। विधिक राय लेकर नगर निगम के खिलाफ एफआइआर भी कराई जाएगी। 

chat bot
आपका साथी