Swachh Survekshan 2021: Top 10 पर नजर, इंदौर की राह पर चलेगा अब आगरा

Swachh Survekshan 2021पालीथिन और अतिक्रमण विरोधी अभियान को धार देगा निगम। स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में जुड़ेंगे अंक सिटीजन फीडबैक के लिए अभी से शुरू होगी मुहिम। इंदौर शहर की तर्ज पर काम करने का प्रयास। हर दिन शहर के किसी न किसी क्षेत्र में चलेंगे और लोगों को जागरूक किया जाएगा।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 02:50 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 03:22 PM (IST)
Swachh Survekshan 2021: Top 10 पर नजर, इंदौर की राह पर चलेगा अब आगरा
नगर निगम पॉलीथिन और अतिक्रमण विरोधी अभियान को धार देगा।

आगरा, जागरण संवाददाता। स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में देश में टॉप टेन शहरों की सूची में शामिल हाेने के लिए नगर निगम प्रशासन कई ठोस कदम उठाने जा रा है। पॉलीथिन और अतिक्रमण विरोधी अभियान को धार देगा। यह अभियान हर दिन शहर के किसी न किसी क्षेत्र में चलेंगे और लोगों को जागरूक किया जाएगा। स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में सिटीजन फीडबैक 1500 अंक का था जो अब बढ़कर 1800 अंक का हो गया है। ऐसे में निगम प्रशासन अधिक अंक हासिल करना चाहता है। नगरायुक्त निखिल टीकाराम ने बताया कि इंदौर शहर की तर्ज पर काम किया जा रहा है। जल्द ही इसके रिजल्ट देखने को मिलेंगे।

इन बिंदुओं पर फोकस

- हर दुकान में डस्टबिन होना चाहिए

- डस्टबिन में कूड़ा फेंकने की आदत विकसित करना

- होटल, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस संचालक अपने यहां कूड़े का ठीक से निस्तारण करें

- कुबेरपुर स्थित खत्ताघर में आठ लाख टन कूड़ा था जिसमें चार लाख टन कूड़ा का निस्तारण हो गया है।

- काॅलोनियों में जीरो वेस्ट पर बेहतर तरीके से कार्य करना

- प्लास्टिक फ्री कार्यालय : कार्यालयों को प्लास्टिक फ्री बनाने पर भी ध्यान दिया जाएगा। इसे तीन चरण में किया जाएगा। - डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन पर ध्यान

- डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन पर विशेष ध्यान

नगर निगम आगरा एक नजर में

- नगर निगम में सौ वार्ड में पांच हजार मोहल्ले हैं।

- हर दिन 800 टन कूड़ा निकलता है जिसमें 450 सूखा और 350 टन गीला कूड़ा होता है।

- 450 टन में 65 टन नालों की सिल्ट है। 

chat bot
आपका साथी