Agra Nagar Nigam: डाटा फीडिंग में फंसा गरीबों के एक हजार रुपये, जानिए कैसे रुका है हजारों लोगों का लाभ

Agra Nagar Nigam नगर निगम प्रशासन अब तक आठ हजार स्ट्रीट वेंडर सहित अन्य की कर चुका है फीडिंग। नगर पंचायतों नगर पालिका परिषदों और ग्राम पंचायतों की चल रही है फीडिंग। नगर निगम और कलक्ट्रेट में हर दिन 100 के आसपास लोग पहुंचते हैं।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 05:28 PM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 05:28 PM (IST)
Agra Nagar Nigam: डाटा फीडिंग में फंसा गरीबों के एक हजार रुपये, जानिए कैसे रुका है हजारों लोगों का लाभ
नगर निगम और कलक्ट्रेट में हर दिन 100 के आसपास लोग पहुंचते हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। कोविड संक्रमण काल में प्रदेश सरकार ने स्ट्रीट वेंडर, मजदूरों, मिस्त्री सहित अन्य को एक हजार रुपये देने की घोषणा की है लेकिन यह लाभ अभी तक इन लोगों को नहीं मिल सका है। एक हजार रुपये के लिए लोग परेशान हैं। पार्षदों के पास हर दिन लोग पहुंचते हैं। वहीं नगर निगम, सात नगर पंचायतों, पांच नगर पालिका परिषदों, ग्राम पंचायतों में डाटा फीडिंग का कार्य चल रहा है। यह कार्य पूरा होने के बाद ही योजना का लाभ मिल सकेगा।

पार्षद राजेश प्रजापति ने बताया कि हर दिन पांच से सात लोग एक हजार रुपये कब मिलेगा, यह पूछने के लिए आते हैं। इन लोगों ने फार्म भर दिया है। पार्षद राहुल चौधरी का कहना है कि पात्र लाभार्थियों को ही योजना का लाभ मिलना चाहिए। कोविड काल में मजदूरों को ठीक तरीके से काम नहीं मिला है।

हर दिन पहुंचते हैं लोग 

नगर निगम और कलक्ट्रेट में हर दिन 100 के आसपास लोग पहुंचते हैं। जांच के बाद इनके प्रार्थना पत्र को जमा कर लिया जाता है।

- आठ हजार स्ट्रीट वेंडर सहित अन्य की डाटा फीडिंग हो चुकी है। यह कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। आधा दर्जन से अधिक कर्मचारियों को लगाकर यह कार्य कराया जा रहा है।

निखिल टीकाराम, नगरायुक्त

- सभी पात्र लाभार्थियों को एक हजार रुपये का लाभ मिलेगा। फिलहाल डाटा फीडिंग का कार्य चल रहा है।

योगेंद्र कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व 

chat bot
आपका साथी