छीपीटोला में हो सकता है मुनि संघ का चातुर्मास

चातुर्मास से पूर्व होगा सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन मंगल विहार करते हुए शुक्रवार को छीपीटोला पहुंचा मुनि संघ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Jul 2021 07:33 PM (IST) Updated:Fri, 16 Jul 2021 07:33 PM (IST)
छीपीटोला में हो सकता है मुनि संघ का चातुर्मास
छीपीटोला में हो सकता है मुनि संघ का चातुर्मास

आगरा, जागरण संवाददाता। पा‌र्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, छीपीटोला में शुक्रवार को आचार्य विद्या सागर महाराज के शिष्यों मुनि वीर सागर, मुनि विशाल सागर और मुनि धवल सागर का मंगल प्रवेश हुआ। मुनि संघ जयपुर हाउस से शोभायात्रा के साथ मंगल विहार करते हुए मंदिर पहुंचा, जहां श्रद्धालुओं द्वारा भव्य अगवानी की गई। मुनि संघ छीपीटोला में चातुर्मास कर सकता है।

शोभायात्रा में महिलाएं केसरिया वस्त्र धारण कर और सिर पर मंगल कलश लेकर चल रही थीं। युवा केसरिया टीशर्ट और पुरुष श्वेत वस्त्र धारण करने के साथ हाथों में जैन धर्म की पताका लिए हुए थे। छीपीटोला पहुंचने पर भक्तों ने जगह-जगह आरती उतारी और पाद प्रक्षालन किया। क्षमा सागर महिला मैत्री समूह ने भव्य आरती और नृत्य किया। पा‌र्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भगवान पा‌र्श्वनाथ के दर्शन कर मुनि संघ निर्मल सदन पहुंचा। निर्मल सदन में मुनिया जैन, संगीता जैन, मीना जैन, मनीषा जैन ने मंगलाचरण कर सभा का शुभारंभ किया। आचार्य विद्या सागर महाराज के चित्र का अनावरण व दीप प्रज्वलन पवन जैन व प्रदीप जैन ने किया। मुनि धवल सागर ने कहा कि भक्तों का उत्साह देखने से लगता है कि छीपीटोला में ही चातुर्मास करना होगा। मुनि विशाल सागर ने कहा कि चातुर्मास स्थापना से पहले सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन संस्कृत भाषा में किया जाएगा, जो सब कार्यों में मंगल और सर्वसिद्धि प्रदायक है।

मुनि वीर सागर ने कहा कि भक्तों की भक्ति ही चातुर्मास करा सकती है। जहां भक्तों की भावना प्रबल होती है, वहीं चातुर्मास होता है। छीपीटोला के भक्तों की प्रबल भक्ति को देखते हुए लगता है कि हमें छीपीटोला में ही चातुर्मास करना होगा। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष दिलीप जैन, प्रदीप जैन, अक्षय जैन, रोहित जैप, श्रीचंद जैन, प्रताप जैन, सुभाषचंद जैन, दयाचंद जैन, रमेशचंद जैन, विमल जैन, मुन्नालाल जैन, राजीव जैन, संजीव जैन, आशू जैन, डब्बू जैन, सत्येंद्र जैन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी