Bahubali Mukhtar Ansari: क्या जानते हैं आप आगरा सेंट्रल जेल से चुनावी समर में उतरा था बाहुबली मुख्तार अंसारी

Bahubali Mukhtar Ansari आगरा सेंट्रल जेल से मुख्तार अंसारी ने लड़ा था 2014 का लोकसभा चुनाव। वर्ष 2010 में आया था सेंट्रल जेल चार साल से ज्यादा रहा था। वर्ष 2014 में घोसी संसदीय चुनाव क्षेत्र से भरा था पर्चा।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 07:54 AM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 07:54 AM (IST)
Bahubali Mukhtar Ansari: क्या जानते हैं आप आगरा सेंट्रल जेल से चुनावी समर में उतरा था बाहुबली मुख्तार अंसारी
आगरा सेंट्रल जेल से मुख्तार अंसारी ने लड़ा था 2014 का लोकसभा चुनाव।

आगरा, अली अब्बास। पंजाब की रोपड़ जेल से उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में लाया गया पूर्वांचल का बाहुबली मुख्तार अंसारी आगरा सेंट्रल जेल में भी चार साल से ज्यादा रह चुका है। मुख्तार अंसारी ने आगरा सेंट्रल जेल से ही वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पर्चा भर था। उसे चुनाव प्रचार के लिए कस्टडी पेरोल मिली थी। मगर, अपना चुनाव प्रचार करने वह नहीं जा सका था। चुनाव प्रचार खत्म होने से 24 घंटे पहले यहां से रवाना किया गया था। इस चुनाव में वह हार गया था।

आगरा सेंट्रल जेल में मुख्तार अंसारी वर्ष 2010 में आया था। उसने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में घोसी संसदीय क्षेत्र से राष्ट्रीय कौमी एकता दल से पर्चा भरा था। तब मकोका और सीबीआइ कोर्ट ने अंसारी को दस दिन कस्टडी पेरोल के आदेश उसके चुनाव प्रचार के लिए दिए थे। मगर, स्थानीय पुलिस-प्रशासन द्वारा अंसारी की रिहाई को लेकर नौ दिन तक कशमकश चली थी। यह कशमकश उसे चुनाव प्रचार को पेरोल पर भेजने के दौरान सुरक्षा उपलब्ध कराने को लेकर थी।

नौ दिन तक चले मंथन के बाद अंसारी को सेंट्रल जेल से चुनाव प्रचार के लिए दस मई की सुबह चुनाव प्रचार के लिए कड़ी सुरक्षा में रवाना किया गया।मगर, अंसारी के शाम को वहां पहुंचने से पहले चुनाव प्रचार समाप्त हो चुका था। अंसारी यहां पर करीब साढ़े चार साल तक रहा। इसके बाद उसे यहां से दूसरी जेल स्थानांतरित कर दिया गया था।

सेंट्रल जेल की विशेष बैरक में गया था रखा

मुख्तार अंसारी को आगरा सेंट्रल जेल में चार साल से ज्यादा तक हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया था। उसके यहां पर रहने के दौरान जेल के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इससे कि अंसारी के मुलाकातियों पर नजर रखी जा सके। 

chat bot
आपका साथी