Smart City Project: शहर में प्रवेश करते ही मुगलिया अंदाज का अहसास कराएगा भव्‍य द्वार Agra News

स्मार्ट सिटी एडवाइजरी फोरम की बैठक में निर्णय मुगलकालीन स्वरूप लिए होगा फतेहाबाद रोड पर द्वार। हर कार्य की होगी जांच केंद्रीय विभागों के अफसरों की बनेगी संयुक्त कमेटी।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 04:36 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 04:36 PM (IST)
Smart City Project: शहर में प्रवेश करते ही मुगलिया अंदाज का अहसास कराएगा भव्‍य द्वार Agra News
Smart City Project: शहर में प्रवेश करते ही मुगलिया अंदाज का अहसास कराएगा भव्‍य द्वार Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। फतेहाबाद रोड (इनर रिंग रोड के मोड़ पर) पर भव्य स्वागत द्वार बनाया जाएगा। यह द्वार मुगलकालीन स्वरूप लिए होगा। इसकी ड्राइंग बनकर तैयार हो गई है, जिसका कार्य जल्द शुरू होगा। वहीं आगरा स्मार्ट सिटी के कार्यों की जानकारी देने के लिए अलग से बोर्ड लगाए जाएंगे। यह निर्णय स्मार्ट सिटी एडवाइजरी फोरम की बैठक में लिया गया।

आगरा स्मार्ट सिटी के सभागार मेें हुई बैठक में 19 प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन हुआ। स्मार्ट सिटी के अफसरों ने बताया कि फतेहाबाद रोड के सुंदरीकरण पर सौ करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। रोड पर डक्ट और नाला का निर्माण किया जा रहा है। दो हजार करोड़ रुपये से नौ वार्डों को स्मार्ट तरीके से विकसित किया जा रहा है। पानी और सीवर की लाइन भी बिछाई जाएगी। इससे ताजगंज क्षेत्र में सीवर की समस्या खत्म हो जाएगी। सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कार्यों की गुणवत्ता को लेकर सवाल पूछे। अफसरों ने बताया कि एएमयू और राज्य सरकार के विभागों के अफसरों की कमेटी बनी हुई है। केंद्रीय विभागों के अफसरों की कमेटी के गठन का निर्णय लिया गया। हर कार्य की जांच कराई जाएगी। मेयर नवीन जैन ने कार्यों को तेजी से पूरा करने पर जोर दिया। फिर सांसद, मेयर सहित अन्य ने कमांड कंट्रोल सेंटर और स्मार्ट हेल्थ सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, सीईओ अरुण प्रकाश, एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी, पूरन डावर, डॉ. हंसराज, डॉ. रोहित बंसल सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।

आगरा स्मार्ट सिटी की रैंक

- पिछले साल घोषित रैंकिंग में आगरा देश में 18वें स्थान पर था।

- मार्च 2019 में आगरा 15वें स्थान पर था।

- अप्रैल 2019 में देश में 12वें स्थान पर था।

- अगस्त 2019 में देश में 11वें स्थान पर था।

- सितंबर, अक्टूबर, नवंबर 2019 में देश में 12वें स्थान पर था।

आगरा स्मार्ट सिटी एक नजर में

- केंद्र सरकार ने दूसरे चरण में आगरा का चयन स्मार्ट सिटी के लिए किया था।

- नौ जनवरी 2017 को आगरा स्मार्ट सिटी प्रा. लि. का गठन किया गया।

- दाराशॉ कंपनी का प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट में चयन हुआ।

- 14 सितंबर, 2017 से कंपनी ने कार्य शुरू किया।

- अब तक कुल 23 डीपीआर बन चुकी हैं।  

chat bot
आपका साथी