BJP: सांसद चाहर ने आगरा के खिलाड़ियों के फिर उठाई मांग, खेल मंत्री से मांगा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम

BJP सांसद चाहर ने केंद्रीय खेल मंत्री से मांगा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम। आगरा फतेहपुर सीकरी की खेल प्रतिभा का होगा विकास। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम होने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। वहीं एक्सप्रेस-वे से दिल्ली एवं लखनऊ से आगरा पहुंचने में भी अधिक समय नहीं लगता है।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 09:33 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 09:33 AM (IST)
BJP: सांसद चाहर ने आगरा के खिलाड़ियों के फिर उठाई मांग, खेल मंत्री से मांगा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम
सांसद राजकुमार चाहर ने केंद्रीय खेल मंत्री से मांगा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम।

आगरा, जागरण संवाददाता। भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजकुमार चाहर ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात कर आगरा जिले में खेल प्रतिभा के विकास पर चर्चा की। उन्होंने आगरा, फतेहपुर सीकरी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की मांग की और आगरा से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों के बारे में भी खेल मंत्री को बताया। सांसद चाहर ने कहा कि आगरा में युवाओं का खेलों के प्रति विशेष रूझान है। उन्होंने बताया कि आगरा ने देश को कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं। इसमें दीपक चाहर, राहुल चाहर भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं, तो अंडर-19 क्रिकेट टीम में ध्रुव जूरैल, विवेक यादव ने जगह बना रखी है। क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य हरविंदर सिंह सोढ़ी भी आगरा के है। वहीं हेमलता काला, पूनम यादव, दीप्ति शर्मा, प्रीति ढीमरी, जगवीर सिंह, रतन सिंह भदौरिया, हरदीप सिंह हीरा, सोनिया, अंकित शर्मा भी प्रमुख नाम हैं। आगरा में ताजमहल, फतेहपुर सीकरी, आगरा किला एवं अन्य स्मारकों को देखने देश, विदेश के पर्यटक आते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम होने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। वहीं एक्सप्रेस-वे से दिल्ली एवं लखनऊ से आगरा पहुंचने में भी अधिक समय नहीं लगता है। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनने से युवा खेल प्रतिभा का विकास होगा।

सपा, बसपा सरकार में होती थी लूट, अब व्यापारी सुरक्षित

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा का कहना था कि सपा, बसपा की सरकार में व्यापारी असुरक्षित थे। दुकान से निकलते ही अपहरण, लूट हो जाती थी। भाजपा सरकार में व्यापारी सुरक्षा महसूस कर रहे हैं। युवाओं को व्यापार स्थापित करने और व्यापारियों को सशक्त बनाने के लिए सरकार लोन उपलब्ध करा रही है।

जयपुर हाउस स्थित भाजपा ब्रजक्षेत्र कार्यालय पर बुधवार को प्रदेश संयोजक ने मीडिया से कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार व्यापारियों सहित हर वर्ग के प्रोत्साहन के लिए जमकर काम कर रही हैं। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाया जा रहा है, तो अपराधियों पर नकेल कसी जा रही हैं। कोराना संक्रमण काल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बना लोगों को उपचार उपलब्ध कराया तो लोगों को घर पर ही राशन उपलब्ध कराया। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बाड्रा पर निशाने साधते हुए कहा कि राजकुमार, राजकुमारी घर से बाहर मदद को नहीं निकले। वहीं इंटरनेट मीडिया के माध्यम से मैसेज-मैसेज खेलते रहे। वहीं भाजपा का हर कार्यकर्ता सेवा कार्य में जुटे थे। उप्र एससी आयोग अध्यक्ष डा. रामबाबू हरित, भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, महामंत्री मनोज गर्ग, शैलू पंडित, राहुल सागर, वरुण पाराशर, मुकेश वाल्मीकि, बंटी ग्रोवर, रोहित कत्याल, विशाल अग्रवाल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी