वृद्ध सास की डंडों से पिटाई का वीडियो वायरल

बाह के एक गांव का मामला पुलिस बोली-जांच के बाद होगी कार्रवाई

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 06:05 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 06:05 AM (IST)
वृद्ध सास की डंडों से पिटाई का वीडियो वायरल
वृद्ध सास की डंडों से पिटाई का वीडियो वायरल

जागरण टीम, आगरा। बाह में वृद्ध सास की डंडे से पिटाई का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। यह वीडियो शुक्रवार सुबह का ही बताया जा रहा है। इसमें बहू अपनी सास को डंडे से पीटती हुई दिख रही है। सास चीखती हुई नजर आ रही है लेकिन उसे बचाने की कोशिश किसी ने नहीं की। मामले में पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

39 सेकंड का यह वीडियो बाह के एक गांव का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में वृद्ध सास चारपाई पर लेटी नजर आ रही है, जबकि उसकी बहू हाथ में डंडा लेकर उसे पीटती दिख रही है। वृद्धा के पैर में पट्टी बंधी हुई है। सास को पीटने वाली महिला झगड़ालू बताई जा रही है। शुक्रवार को वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पहुंची तो आरोपित महिला नहीं मिली। इंस्पेक्टर विनोद कुमार का कहना है पुलिस को मौके पर भेजा गया था। महिला मायके चली गई है। चौकी प्रभारी से जांच कर कार्रवाई को कहा गया है। खेत में कीटनाशक दवा छिड़कने पर चले ई-पत्थर

जागरण टीम, आगरा। सरसों की फसल में कीटनाशक दवा के छिड़काव के दौरान देवरानी-जिठानी में मारपीट हो गई। इस दौरान में उनमें ईट-पत्थर भी चले। चौरंगा बीहड़ निवासी देवेश और रामशरण सगे भाई हैं। दोनों के आसपास खेत हैं। शुक्रवार को देवेश की पत्‍‌नी प्रीति सरसों की फसल में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रही थी। इस दौरान कुछ दवा रामशरण की फसल में भी चली गई। इस पर उनकी पत्‍‌नी मिथलेश ने कहासुनी शुरू कर दी। इसी बात पर प्रीति और मिथलेश में मारपीट हो गई। उनमें ईट-पत्थर भी चले। पत्थर लगने से देवेश की बच्ची घायल हो गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर किया है।

chat bot
आपका साथी