नोएडा में मां-बेटी की मौत, भटपुरा में मचा कोहराम

बाह के परिवार को नोएडा में फ्लाईओवर के नीचे तेज रफ्तार स्कार्पियो ने रौंदा दोनों के शव दोपहर बाद गांव में पहुंचे गमगीन माहौल में किया अंतिम संस्कार

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 06:10 AM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 06:10 AM (IST)
नोएडा में मां-बेटी की मौत, भटपुरा में मचा कोहराम
नोएडा में मां-बेटी की मौत, भटपुरा में मचा कोहराम

जागरण टीम, आगरा। नोएडा में रह रहे प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी, उनकी पत्‍‌नी और बेटी को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने रौंद दिया। हादसे में मां-बेटी की मौत के बाद मंगलवार दोपहर बाद उनके शव गांव भटपुरा पहुंचे तो स्वजन में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल के बीच शवों का अंतिम संस्कार किया गया।

बाह के भटपुरा निवासी रामकरण शर्मा परिवार समेत नोएडा के सलारपुर में जेएसजे अपार्टमेंट में रहते हैं। रामकरण शर्मा गाजियाबाद की एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को वे पत्‍‌नी नीरजा शर्मा (40) और बेटी अंजलि (19) के साथ मथुरा के गोवर्धन में परिक्रमा देने गए थे। सोमवार रात दो बजे लौटकर सलारपुर में फ्लाईओवर के नीचे आटो का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में नीरजा और अंजलि लहूलुहान हो गई। रामकरण को भी हाथ में चोट आई। अस्पताल में नीरजा और अंजलि की मौत हो गई। इसकी जानकारी पर उनके गांव भटपुरा में रह रहे स्वजन में कोहराम मच गया। मंगलवार दोपहर बाद दोनों शव गांव में पहुंचे तो दादा श्रीराम शर्मा, चाचा मुन्नेश, ओमप्रकाश और परिवार के ही राजेश कुमार, पवन सिंह, टिंकू, नरेंद्र सिंह का रो-रोकर बुरा हाल था। अंजलि कहती थी, आइएएसए बनकर पापा का सपना पूरा करूंगी

रामकरण शर्मा ने रोते हुए बताया कि अंजलि तीन बहनों व एक भाई के बीच सबसे छोटी थी। वह काफी होनहार थी। कहती थी, आइएएस बनकर पापा का सपना पूरा करूंगी। बगैर ट्यूशन के ही हाईस्कूल में 82 फीसद अंक हासिल किए थे। इसी वर्ष उसने 12वीं की परीक्षा में 80 फीसद अंक प्राप्त किए थे। हाथरस में हुए सड़क हादसे में फतेहाबाद के दंपती की मौत

जागरण टीम, आगरा। हाथरस में रुहेरी के पास मंगलवार तड़के हुए सड़क हादसे में बोलेरो सवार फतेहाबाद के दंपती की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हुए हैं। बोलेरो सवार लोग गंगा स्नान कर आगरा लौट रहे थे। गंभीर घायल तीन लोगों को अलीगढ़ मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। मंगलवार शाम छह बजे दंपती के शव गांव फतेहाबाद पहुंचे तो स्वजन में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

फतेहाबाद के गांव जगराजपुर निवासी जयप्रकाश यादव पूर्व प्रधान थे। वे परिवार के साथ हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए गए थे। बोलेरो में कुल 11 लोग सवार थे। सोमवार रात गंगा स्नान कर घर लौट रहे थे। हाथरस क्षेत्र में रुहेरी के पास मंगलवार तड़के पौने चार बजे ट्रक व बोलेरो में आमने-सामने की टक्कर हो गई। ट्रक का चालक वाहन लेकर भाग गया। हादसे में बेबी (48 वर्ष) पत्नी जयप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल जयप्रकाश यादव (55 वर्ष), दो बेटे 18 वर्षीय विक्रांत व 24 वर्षीय शैलेंद्र सिंह के अलावा 10 वर्षीय अभिमन्यु पुत्र रजत को जेएन मेडिकल कालेज, अलीगढ़ रेफर किया गया। उपचार के दौरान जयप्रकाश ने भी दम तोड़ दिया। रजत (22 वर्ष) पुत्र जयप्रकाश यादव, सोनम देवी (20 वर्ष) पत्नी रजत, सात वर्षीय रिमझिम पुत्री रजत, आठ वर्षीय दर्पण पुत्र शैलेंद्र सिंह, तनु पुत्री हृदेश, तीन वर्षीय अर्जुन पुत्र शैलेंद्र सिंह को जिला अस्पताल से उपचार के बाद छुट्टंी दे दी गई। फोटो 52--- बाह से मां बेटी का फाइल फोटो। स्वजन द्वारा उपलब्ध कराया फोटो

chat bot
आपका साथी