UP Panchayat Election 2021: अागरा में खाली रह जाएंगे दो हजार से अधिक ग्राम पंचायत सदस्य के पद

वर्ष 2015 की तुलना में इस पंचायत चुनाव में अधिक पद खाली रहेंगे। पिछली बार ग्राम पंचायत सदस्य के 1579 पद रिक्त रह गए थे। हालांकि पिछली बार ग्राम पंचायत सदस्य के 9253 पद थे। इस बार परिसीमन के बाद 9180 पद ही रह गए थे।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 05:26 PM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 05:26 PM (IST)
UP Panchayat Election 2021: अागरा में खाली रह जाएंगे दो हजार से अधिक ग्राम पंचायत सदस्य के पद
आगरा में पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत सदस्‍यों के पद बड़े पैमाने पर खाली रह जाएंगे।

आगरा, राजीव शर्मा। आगरा जनपद में इस बार ग्राम पंचायत सदस्य पद चुनाव के लिए सबसे कम संघर्ष है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस बार दो हजार से अधिक ग्राम पंचायत सदस्य के पद रिक्त रह जाएंगे। 9180 पदों में से 6441 पदों पर निर्विरोध प्रत्याशी चुन लिए गए हैं। सिर्फ 497 पदों पर ही चुनाव होगा।

वर्ष 2015 की तुलना में इस पंचायत चुनाव में अधिक पद खाली रहेंगे। पिछली बार ग्राम पंचायत सदस्य के 1579 पद रिक्त रह गए थे। 6589 पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ था। हालांकि पिछली बार ग्राम पंचायत सदस्य के 9253 पद थे। इस बार परिसीमन के बाद 9180 पद ही रह गए थे। इसमें से 6441 पर निर्विरोध चुनाव हो गया है। 497 पदों के लिए 1044 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। 2242 पद रिक्त रह जाएंगे। एत्मादपुर और खंदौली ऐसे ब्लाक हैं, जहां के एक भी पद रिक्त नहीं रहेंगे। सबसे अधिक फतेहाबाद ब्लाक में पद रिक्‍त रहेंगे। यहां के 327 पद रिक्त रह जाएंगे। इसके अलावा बिचपुरी के 31, अकोला 190, बरौली अहीर 87 के पद रिक्त रह जाएंगे। ग्राम पंचायत सदस्य के हर बार पद खाली रह जाते हैं। इस पद को लेकर प्रत्याशियों ढूंढे नहीं मिलते हैं। दरअसल, ग्राम पंचायत सदस्य की गांव की सरकार में ज्यादा भूमिका नहीं होती। ऐसे में इस पद को लेकर प्रत्याशियों में ज्यादा उत्साह नहीं रहता। खानापूर्ति के लिए उन्हें विभिन्न समितियों में सदस्य तो बनाया जाता है लेकिन इनको ज्यादा तवज्जो नहीं मिलती। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान पद के बाद सबसे अधिक संघर्ष जिला पंचायत सदस्य चुनाव को लेकर होता है। इनके दावेदार सबसे अधिक होते हैं। 

chat bot
आपका साथी