Plantation: आगरा में पौधे रोपने को हर दिन खोदे जा रहे डेढ़ लाख गड्ढे, सघन होगी हरियाली

ग्राम्य विकास विभाग 16.31 लाख से अधिक पौधे रोपेगा। मनरेगा के माध्यम से कराए जा रहे गड्ढे। यमुना समेत अन्य नदियों के किनारे रोपे जाएंगे 10 लाख पौधे। तालाबाें के किनारे गोशालाओं आदि जगहों पर किया जाएगा पौधारोपण।

By Nirlosh KumarEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 05:08 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 05:08 PM (IST)
Plantation: आगरा में पौधे रोपने को हर दिन खोदे जा रहे डेढ़ लाख गड्ढे, सघन होगी हरियाली
16.31 लाख से अधिक पौधे रोपेगा ग्राम्य विकास विभाग।

आगरा, जागरण संवाददाता। जुलाई के पहले सप्ताह में वृहत स्तर पर चलने वाले पौधारोपण अभियान के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में हर दिन लगभग डेढ़ लाख गड्ढे खोदे जा रहे हैं। यह कार्य मनरेगा के माध्यम से कराया जा रहा है। इससे मजदूरों को भी काम मिल रहा है। नदी किनारे, सरकारी खाली जमीन, वन क्षेत्र आदि स्थानों पर गड्ढे खोदे जा रहे हैं।

मानसून में हर साल पौधारोपण किया जाता है। इस साल भी जुलाई के पहले सप्ताह में पौधारोपण अभियान चलना है। इसकी तारीख शासन स्तर से निर्धारित होगी। पूरे प्रदेश में एक ही दिन पौधारोपण अभियान चलेगा। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा जिले में लगभग 16.31 लाख पौधे रोपे जाएंगे। इसमें से लगभग दस लाख पौधे यमुना, उंटगन, किवाड़, खारी और चंबल नदी के किनारे लगाए जाएंगे। इनमें से प्रत्येक नदी के किनारे दो-दो लाख पौधे रोपे जाएंगे। नदी किनारे दो-दो लेयर में पौधे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही तालाबों के किनारे भी पौधे रोपे जाने की योजना है। सीडीओ ए. मनिकंडन का कहना है कि पौधारोपण अभियान के लिए प्रतिदिन लगभग डेढ़ लाख गड्ढे खोदे जा रहे हैं। यह कार्य मनरेगा के माध्यम से कराया जा रहा है। नदियों और तालाब किनारे पौधारोपण कराने का मकसद, पानी की समस्या का हल निकालना है। नदी या तालाब किनारे नमी रहने के कारण पौधे जल्द पोषित होंगे। उन्होंने बताया कि गोशाला, सामुदायिक शौचालय परिसरों में भी पौधे रोपे जाएंगे। इससे पहले लक्ष्य के सापेक्ष गड्ढे खोद लिए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी