Sanitization in Agra: यहां तो CM का आदेश भी कर दिया हवा में, जानिए आगरा में सैनिटाइजेशन का क्या है हाल

Sanitization in Agraकलक्ट्रेट और नगर निगम में सैनिटाइजेशन न होने की हर दिन पहुंचती हैं 80 से अधिक शिकायतें। बिना रोस्टर के नगर निगम कर रहा है कार्य सार्वजनिक स्थलों पर भी नहीं है ध्यान। पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने दिया था आदेश।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 02:29 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 02:29 PM (IST)
Sanitization in Agra: यहां तो CM का आदेश भी कर दिया हवा में, जानिए आगरा में सैनिटाइजेशन का क्या है हाल
कलक्ट्रेट और नगर निगम में सैनिटाइजेशन न होने की हर दिन पहुंचती हैं 80 से अधिक शिकायतें

आगरा, जागरण संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश को भी नगर निगम प्रशासन ने हवा में उठा दिया है। जिस तरीके से सैनिटाइजेशन का व्यापक अभियान चलना चाहिए। वह नहीं चल रहा है। लोग शिकायतें करते हैं लेकिन उनका ठीक तरीके से निस्तारण नहीं किया जा रहा है। कलक्ट्रेट और नगर निगम में हर दिन 80 से अधिक शिकायतें पहुंचती हैं।

पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री आदित्यनाथ आगरा आए थे। नगर निगम प्रशासन को सौ वार्डों में व्यापक तरीके से सैनिटाइजेशन चलाने के आदेश दिए थे लेकिन निगम प्रशासन मुख्य रोड और प्रमुख मुहल्लों पर भी फोकस कर रहा है। बिना रोस्टर के कार्य कराया जा रहा है। सार्वजनिक स्थलों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

बैठकों में रस्म अदायगी 

सैनिटाइजेशन को लेकर हर दिन बैठकें होती हैं जिसमें कागजी कोरम पूरा किया जाता है। एक ही क्षेत्रों में तीन से चार बार सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है जबकि कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर अभी तक एक बार भी सैनिटाइजेशन नहीं हुआ है।

- दो से तीन कोविड मरीज सामने आ चुके हैं लेकिन अभी तक निगम प्रशासन ने सैनिटाइजेशन नहीं कराया है।

शोभा सिंह, शास्त्रीपुरम बी ब्लाक

- इस साल एक बार भी सैनिटाइजेशन नहीं किया गया है। छह बार इसकी शिकायत की जा चुकी है।

राम पाल सिंह, कालिंदी विहार

- सैनिटाइजेशन को लेकर तीन बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन अभी तक निगम प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया है।

पूरन कुमार, खेरिया मोड़ 

chat bot
आपका साथी