30 हजार से अधिक पर्यटकों ने देखा ताजमहल

स्मारक पर शनिवार को लगी रहीं लाइनें करना पड़ा इंतजार दो अक्टूबर को आए थे कोरोना काल में सर्वाधिक पर्यटक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 09:57 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 09:57 PM (IST)
30 हजार से अधिक पर्यटकों ने देखा ताजमहल
30 हजार से अधिक पर्यटकों ने देखा ताजमहल

आगरा, जागरण संवाददाता। लांग वीकेंड में ताजमहल के दीदार को पर्यटक उमड़ रहे हैं। शनिवार को सुबह से शाम तक पर्यटकों की लाइन लगी रही। दिन भर में 30731 पर्यटकों ने ताजमहल निहारा। गुरुवार को 16 हजार से अधिक पर्यटक आए थे। कोरोना काल के डेढ़ वर्ष में दो अक्टूबर को सर्वाधिक 30854 पर्यटक आए थे।

महानवमी व दशहरा की छुट्टियों के साथ शनिवार व रविवार की छुट्टी पड़ने से इन दिनों लांग वीकेंड चल रहा है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी अवकाश है। ऐसे में लोग घूमने का प्लान बना रहे हैं। इससे ताजमहल पर आने वाले पर्यटकों की भीड़ बढ़ गई है। शनिवार की सुबह से ही ताजमहल पर पर्यटकों का तांता लग गया। स्थिति यह हो गई कि दोपहर 12 बजे के बाद ताजमहल के पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की लाइन नीम तिराहा से आगे तक पहुंच गई। पूर्वी गेट पर भी यही नजारा देखा गया। यहां पर तो जगह सीमित होने से यहां शारीरिक दूरी के नियम का पालन नहीं कराया जा सका। ताजमहल देखने पहुंचे 30731 पर्यटकों में से 30394 भारतीय और 337 विदेशी पर्यटक शामिल थे। आगरा किला देखने 5693 पर्यटक पहुंचे। स्मारकों पर पर्यटकों की स्थिति

स्मारक, पर्यटक

ताजमहल, 30731

आगरा किला, 5693

फतेहपुर सीकरी, 1787

अकबर टाम्ब, 868

एत्माद्दौला, 530

मेहताब बाग, 425

राम बाग, 56

मरियम टाम्ब, 72 नेटवर्क प्रोब्लम से रहे परेशान

स्मारकों पर केवल आनलाइन टिकट बुकिग की ही व्यवस्था है। टिकट विडो बंद हैं। ताजमहल पर नेटवर्क प्रोब्लम से पर्यटकों को परेशानी उठानी पड़ती है। शनिवार को भी पर्यटक इससे परेशान रहे, जिसके चलते लपके सक्रिय रहे।

chat bot
आपका साथी