कूलर में तैर रहे थे कीड़े, नाद में पानी में मिले मच्छर

फतेहाबाद के सीएचसी अधीक्षक ने घर-घर जाकर लोगों को किया जागरूक नेहरे का पुरा और गुबरौठ में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर 245 मरीजों का उपचार

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 06:00 AM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 06:00 AM (IST)
कूलर में तैर रहे थे कीड़े, नाद में पानी में मिले मच्छर
कूलर में तैर रहे थे कीड़े, नाद में पानी में मिले मच्छर

जागरण टीम, आगरा। कूलर में भरे पानी में कीड़े तैर रहे थे। पशुओं की नाद (पानी भरने वाला बर्तन) में भरे पानी में मच्छर मिले। निबोहरा के नेहरे का पुरा गांव में गई स्वास्थ्य टीम ने मंगलवार को घर-घर जाकर हालात देखे। इस दौरान लोगों को सफाई रखने के प्रति जागरूक किया गया। नेहरे का पुरा और गुबरौठ गांव में स्वास्थ्य शिविर में कुल 245 मरीजों का उपचार किया गया।

फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. एके सिंह ने नेहरे का पुरा गांव में घर-घर जाकर हालात देखे। उन्होंने बताया कि बीमारी फैलने के बावजूद लोग जागरूक नहीं हो रहे। बार-बार चेताने के बावजूद पानी के जमाव को खत्म नहीं किया जा रहा। उन्होंने कई घरों में जाकर लोगों को सफाई रखने की सलाह दी। स्वास्थ्य शिविर में नेहरे का पुरा में 16 और गुबरौठ में 16 लोग बुखार पीड़ित मिले। शिविर में डा. प्रमोद कुशवाहा, डा. योगेश ने मरीजों का उपचार किया। एक घंटे की बारिश में एत्मादपुर की गलियां जलमग्न

जागरण टीम, आगरा। मंगलवार दोपहर हुई एक घंटे की बारिश से कस्बे की सड़के जलमग्न हो गई। कई जगह गलियों में भरा पानी घरों की चौखट तक पहुंच गया। बारिश बंद होने के बाद आधा घंटे बाद बलियों से पानी निकाला गया। एत्मादपुर कस्बे में जगह-जगह हुए जलभराव की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कस्बे के मुहल्ला सत्ता स्थित नई पानी की टंकी के पास पानी घरों में गुस गया। वहीं मितावली स्थित मंदिर के तहखाने में पानी भर जाने से दीवार गिर गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जौताना को पेयजल समस्या से छुटकारा जल्द

जागरण टीम, आगरा। पंचायत विकास निधि के विकास कार्यों के अतिरिक्त क्षेत्र पंचायत निधि द्वारा कार्य योजना बनाकर विकास कार्य कराए जाएंगे। फतेहपुर सीकरी के गांव जौताना में लंबे समय से पेयजल की समस्या से जल्द छुटकारा मिलेगा। यह बात भाजपा नेता गुड्डू चाहर ने मंगलवार को स्वागत समारोह में कही। उन्होंने ग्रामीणों से पेयजल समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान पुष्पा देवी, चौधरी रूप सिंह, पूरन सिंह, दुर्गा सिंह,बनवारी लाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी