Zila Panchayat Adhyaksh Agra: पहले में बाजी मारी, आगरा में अब दूसरे रण की तैयारी

Zila Panchayat Adhyaksh Agra जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दिग्गज तैयार कर रहे गणित। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल यादव चुनाव हार गई है जबकि सपा के जीते हुए में से अभी अध्यक्ष के लिए कोई नाम सामने नहीं आया है।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 05:13 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 05:13 PM (IST)
Zila Panchayat Adhyaksh Agra: पहले में बाजी मारी, आगरा में अब दूसरे रण की तैयारी
सदस्य के रण में तो हार जीत हो चुकी अब अध्यक्ष पद के लिए लामबंदी शुरू हो गई है।

आगरा, जागरण संवाददाता। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर थी, तो समर्थित प्रत्याशियों से जीत की उम्मीदें लगी हुई थीं। सदस्य के रण में भाजपा के 19, बसपा के 18, सपा के पांच, रालोद एवं आप के एक-एक तो सात निर्दलीयों ने जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल सकी है। सदस्य के रण में तो हार जीत हो चुकी अब अध्यक्ष पद के लिए लामबंदी शुरू हो गई है। इसमें विभिन्न दिग्गज जुट गए हैं।

जिला पंचायत सदस्य के रण में भाजपा के कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर थी। इसमें भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया की पत्नी पूजा भदौरिया, पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल की पुत्रवधु सीमा चौधरी, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह की पुत्रवधु मंजू भदौरिया, भाजपा नेत्री बबीता चौहान ने जीत दर्ज की है। ये सभी अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं, जिसके लिए शीर्ष नेतृत्व को अधिकृत मुहर के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं बसपा की ओर से भी दो सदस्य अध्यक्ष के लिए मैदान में आने की योजना बना रहे हैं। वहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल यादव चुनाव हार गई है, जबकि सपा के जीते हुए में से अभी अध्यक्ष के लिए कोई नाम सामने नहीं आया है। कांग्रेस आधी सीटों से कम पर ही प्रत्याशी उतार सकी थी, जबकि उसमें से एक भी नहीं जीत सका है। वहीं रालोद ने भी आधे से कम सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे, जिसमें से वार्ड नंबर छह पर खाता खुल गया है। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा खेमे से सर्वाधिक दावेदार हैं, जो समीकरण साधने में जुटे हैं। 

chat bot
आपका साथी