बलदेव से भाजपा विधायक ने क्यों कहा, लानत है ऐसी विधायकी पर

महावन थानाध्यक्ष के खिलाफ है विधायक का आक्रोश। एसएसपी से की हुई है शिकायत लेकिन अब तक नहीं हुई कोई कार्रवाई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 02:02 PM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 04:22 PM (IST)
बलदेव से भाजपा विधायक ने क्यों कहा, लानत है ऐसी विधायकी पर
बलदेव से भाजपा विधायक ने क्यों कहा, लानत है ऐसी विधायकी पर

आगरा(जेएनएन): मथुरा जिले के बलदेव से भाजपा विधायक पूरन प्रकाश महावन थानाध्यक्ष के भ्रष्टाचार पर पुलिस और प्रशासन के रुख से खासे खफा हैं। उनका कहना है कि थानाध्यक्ष के भ्रष्टाचार की शिकायत लगातार मिल रही थी। एसएसपी रक्षाबंधन के पहले से इस पर एक्शन लेने के आश्वासन देते रहे लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिर वह अपनी जनता की लड़ाई नहीं लड़ेंगे तो फिर लानत है ऐसी विधायकी पर।

जागरण से बातचीत में विधायक ने कहा कि महावन उनकी विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है। वहां की जनता की तकलीफ वह नहीं सुनेंगे तो कौन सुनेगा। मुख्यमंत्री योगी और प्रधानमंत्री मोदी की सरकार सबका साथ- सबका विकास की बात कहती है। पार्टी का अनुशासित सिपाही होने के नाते मैंने काम किया। पार्टी मंच पर भी अपनी बात रखी। मगर जब बात नहीं बनी तो जनता के साथ धरने पर बैठना पड़ा। एसएसपी रक्षाबंधन के पहले से इस पर कार्रवाई करने की बात कह रहे थे। फिर जन्माष्टमी के बाद कार्रवाई करने को कहा लेकिन कुछ नहीं हुआ। हर बार कार्रवाई को टाला गया। आखिर नौ सितंबर को महावन से बड़ी संख्या में लोग उनके पास आए। उन्होंने थानाध्यक्ष से संपर्क किया। बताया गया कि वह क्राइम मी¨टग में हैं। देर शाम तक वह थाने नहीं पहुंचे, तब वह धरने पर बैठे। सब कुछ जानने के बाद भी एसएसपी आधी रात तक धरनास्थल पर नहीं आए। आखिर मैं विधायक हूं। आज तक उस थानाध्यक्ष पर कार्रवाई नहीं हुई। आखिर हम जनता को क्या जवाब दें।

बता दें कि रविवार की रात को हत्या के आरोप में नामजद कुछ ग्रामीणों को पुलिस थाने

chat bot
आपका साथी