पिनाहट घाट पर मिले लापता पूर्व प्रधानाध्यपक के कपड़े

12 जून को आगरा दवा लेने गए थे तब से नहीं मिल रहा सुराग स्वजन पिनाहट पहुंचे कपड़े मिलने के बाद नदी में की गई तलाश

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 06:05 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 06:05 AM (IST)
पिनाहट घाट पर मिले लापता पूर्व प्रधानाध्यपक के कपड़े
पिनाहट घाट पर मिले लापता पूर्व प्रधानाध्यपक के कपड़े

जागरण टीम, आगरा। 12 जून से लापता पूर्व प्रधानाध्यापक के कपड़े शुक्रवार सुबह चंबल नदी पर बने पिनाहट घाट पर मिले। इसके बाद पिनाहट पुलिस ने गोताखोरों की मदद से चंबल नदी में तलाश की। देरशाम तक चले अभियान के बावजूद सफलता नहीं मिली। पुलिस का कहना है कि शनिवार को फिर से नदी में तलाश का अभियान चलाया जाएगा।

शमसाबाद के चितौरा निवासी 80 वर्षीय गोरेलाल शर्मा पूर्व प्रधानाध्यापक थे। स्वजन ने बताया कि 12 जून को सुबह 11 बजे वे आगरा से दवा लेने के लिए निकले थे। इसके बाद से वे लापता हैं। थाना शमसाबाद में उनकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई जा चुकी है। स्वजन ने बताया कि एक परिचित से गोरेलाल शर्मा ने कहा था कि वे पिनाहट जा रहे हैं। इस पर स्वजन भी उनकी तलाश को पिनाहट पहुंच गए। शुक्रवार सुबह वे नदी किनारे पहुंचे तो गोरेलाल शर्मा के कपड़े पिनाहट घाट पर मिल गए। चंबल नदी में गिरने की आशंका के मद्देनजर उन्होंने पिनाहट पुलिस को सूचना दी। एसओ प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि नदी में गोताखोरों को उतारा गया लेकिन देरशाम तक पता नहीं चला। शनिवार सुबह 11 बजे फिर से नदी में तलाश की जाएगी। पूर्व प्रधान के पति और देवर पर हमले की कोशिश

जागरण टीम, आगरा। पिनाहट की ग्राम पंचायत उदयपुर खालसा की प्रधान दुर्गेश देवी ने पति और देवर पर हमले के आठ आारोपितों के खिलाफ थाने में शिकायत की है। ग्राम प्रधान के मुताबिक उनके पति अमरकांत त्यागी और देवर अभिषेक त्यागी पर बीते गुरुवार को गांव के ही पंकज, विनीत, हरीकांत, बृजमोहन, रामवीर, सतीश, अतुल, भोला व अन्य ने लाठी-डंडे लेकर हमले की कोशिश की। दोनों ने भागकर जान बचाई। आरोप लगाया कि आरोपितों में से कुछ लोगों ने 2017 में भी उनके पति व देवर पर हमला किया था। एसओ बासौनी दीपक चंद दीक्षित ने बताया कि घूरा डालने का विवाद है। प्रधान पक्ष से झगड़ा करने वाले आठ लोगों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।

chat bot
आपका साथी