खंदौली से तीन दिन से लापता बालक जीवनी मंडी में मिला

रोते देख एक युवक ने जीवनी मंडी पुलिस चौकी पर पहुंचाया हुलिये के आधार पर पहुंची पुलिस टीम लेकर लौटी स्वजन के सुपुर्द किया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Jun 2021 06:10 AM (IST) Updated:Mon, 07 Jun 2021 06:10 AM (IST)
खंदौली से तीन दिन से लापता बालक जीवनी मंडी में मिला
खंदौली से तीन दिन से लापता बालक जीवनी मंडी में मिला

जागरण टीम, आगरा। तीन दिन से लापता 10 वर्षीय बालक रविवार को जीवनी मंडी में मिला। खंदौली के नवनीत नगर, नाऊ की सराय निवासी 10 वर्षीय आयुष के पिता विनोद की मृत्यु हो चुकी है। आयुष अपने दादा गुलजारी लाल के साथ ही रहता है। दादा ने बताया कि बीते शुक्रवार को दोपहर बाद वह अचानक घर से लापता हो गया। काफी तलाश की लेकिन सुराग नहीं मिला। रविवार को स्वजन थाने पहुंचे और बहलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया। एसओ अरविंद निर्वाल का कहना है कि शाम को सूचना मिली थी कि जीवनी मंडी में बालक रोता हुआ मिला है। उसे जीवनी मंडी पुलिस चौकी पर पहुंचा दिया गया है। पुलिस पहचान कर उसे थाने ले आई। इसके बाद उसे स्वजन की सुपुर्दगी में दे दिया गया। एसओ ने बताया कि वह तीन दिन तक भटकता ही रहा। किसी ने खाने को कुछ दे दिया तो किसी ने पानी पिला दिया। इसी तरह उसके तीन दिन कट गए। दो दिन से लापता छात्र का सुराग नहीं

जागरण टीम, आगरा। दो दिन पूर्व घर से लापता हुए आठवीं के छात्र का अब तक सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बरहन के खांडा निवासी महावीर सिंह आगरा में निजी कंपनी में कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि उनका 12 वर्षीय बेटा भोला उर्फ दीपक आठवीं का छात्र है। बीते शुक्रवार की सुबह नौ बजे वह घर से खेलने के लिए बाहर गया था। देर तक वापस नहीं लौटा तो स्वजन को चिंता हुई। उसकी तलाश की गई लेकिन सुराग नहीं मिला। शनिवार को चाचा शिव मंगल ने थाने पर पहुंचकर गुमशुदगी की तहरीर दी। एसओ बहादुर सिंह ने बताया कि बालक की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी