आगरा में फाइनेंस कंपनी के मैनेजर ने एजेंट की पत्नी से किया दुष्कर्म

खंदौली थाना क्षेत्र की 17 नवंबर की है घटना। दुष्‍कर्म के बाद वह लगातार पत्नी गुमसुम रहने लगी। डिप्रेशन में आकर खुदकुशी की बात करने लगी तो एजेंट डर गया। पीड़िता का आरोप पुलिस नहीं दर्ज कर रही मुकदमा। आरोपित को पकड़ने के बाद थाने से छोड़ने का आरोप।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 12:39 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 12:39 PM (IST)
आगरा में फाइनेंस कंपनी के मैनेजर ने एजेंट की पत्नी से किया दुष्कर्म
फाइनेंस कंपनी के मैनेजर ने एजेंट की पत्‍नी से दुष्‍कर्म कर दिया।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में एक फाइनेंस कंपनी के मैनेजर द्वारा एजेंट की पत्नी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एजेंट का आरोप है कि मैनेजर ने उसकी गैर मौजूदगी में पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। पत्नी ने बदनामी के डर से उसे इसकी जानकारी नहीं दी। अपने साथ हुई दुष्कर्म की घटना के बाद से वह डिप्रेशन में आ गई। खुदकुशी करने के बारे में सोचने लगी। पत्नी को डिप्रेशन में देख उसे विश्वास में लेकर बातचीत की तो उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। आरोपित को पकड़ने के बाद थाने से छोड़ दिया गया।

मामला खंदौली थाना क्षेत्र का है। महिला का पति सिकंदरा क्षेत्र स्थित एक फाइनेंस कंपनी में एजेंट है। करीब छह साल पहले कंपनी के मैनेजर से उसके पारिवारिक संबंध हो गए। मैनेजर उसके घर पर आने-जाने लगा। जिसके चलते पत्नी भी उससे परिचित थी। एजेंट के अनुसार 17 नवंबर की दोपहर में मैनेजर उसके घर पर आया था। वह मैनेजर के लिए नाश्ता लेने के लिए बाजार चला गया। कुछ देर बाद लौटा तो मैनेजर घर से जा चुका था।

पत्नी बुरी तरह रो रही थी। उसने पत्नी से उसके रोने का कारण जानने का प्रयास किया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। वह लगातार पत्नी गुमसुम रहने लगी। डिप्रेशन में आकर खुदकुशी की बात करने लगी तो वह डर गया। पत्नी को विश्वास में लेने के बाद उससे बातचीत की। जिस पर पत्नी ने फाइनेंस मैनेजर द्वारा दुष्कर्म करने की जानकारी दी। पत्नी ने बताया कि मैनेजर पहले भी उसके साथ अश्लील हरकतें कर चुका था। मगर, उसने बदनामी के डर से इसके बारे में पति को नहीं बताया।

पीड़िता के पति का आरोप है कि वह मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने एत्माद्दौला थाने पहुंचा। वहां बताया गया कि घटनास्थल खंदाैली थाने का है। वह खंदौली थाने गया, लेकिन पुलिस ने उसकी फरियाद नहीं सुनी। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। जिस पर उसने एसएसपी के यहां शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित मैनेजर को पकड़ लिया, लेकिन पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया। वहीं, थाना पुलिस का कहना है कि पीड़ित ने थाने पर तहरीर नही दी है। 

chat bot
आपका साथी