Misdeed with Woman: डूडा से आवास आवंटित कराने का झांसा देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

जगदीशपुरा थाने में मुकदमा दर्ज। आरोपितों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही पुलिस। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। होटल में ले जाकर की घिनौनी हरकत। वाट्सएप पर भेजा महिला का अश्लील वीडियो। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

By Nirlosh KumarEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 03:30 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 03:30 PM (IST)
Misdeed with Woman: डूडा से आवास आवंटित कराने का झांसा देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की आरोपिताें की तलाश को दबिश

आगरा, जागरण संवाददाता। जगदीशपुरा क्षेत्र की एक महिला को डूडा से आवास आवंटित कराने का झांसा देकर युवकों ने जाल में फंसा लिया। महिला का आरोप है कि युवकों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद होटल में ले जाकर उसके साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे थे। महिला ने जगदीशपुरा थाने में घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

महिला ने कुछ दिन पहले एसएसपी आफिस में शिकायत की थी। जांच के बाद उसकी तहरीर पर शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया गया। महिला ने बताया कि वह नगर निगम स्थित डूडा कार्यालय पर आवास आवंटन की प्रक्रिया की जानकारी लेने गई थी। वहां उसकी मुलाकात आयेला, सैंया निवासी राकेश व ऊंटगिरी, खेरागढ़ निवासी गोपाल से हुई। उन्होंने आवास आवंटित कराने का झांसा देकर महिला को बातों में फंसा लिया। महिला का मोबाइल नंबर भी ले लिया। दो सितंबर को गोपाल ने उसके मोबाइल पर काल करके बोदला चौराहे पर बुलाया। वह बोदला चौराहे पहुंच गई। राकेश के पास चलने की बोलकर गोपाल उसे बाइक पर बैठाकर सिकंदरा क्षेत्र स्थित एक होटल में ले गया। वहां आरोपितों ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। उसे पीते ही उसे चक्कर आने लगे। इसके बाद गोपाल ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। यहां राकेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होटल के कमरे में एसी नहीं चल रहा था। इसलिए आरोपित यहां से उसे दूसरे होटल में ले गए। वहां राज ठाकुर नाम का एक युवक मिला। उस होटल में तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सात सितंबर को एक नंबर से उसके वाट्सएप पर मैसेज आया। महिला की अश्लील वीडियो उसे भेजी गई थी। उसे देखकर उसके होश उड़ गए। आरोपित ने आठ सितंबर को फोन किया और दीवानी बुलाया। वहां किसी शपथपत्र पर उससे हस्ताक्षर करा लिए। आरोपितों ने शिकायत करने पर उसे अंजाम भुगतने की धमकी भी दी।

एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि जांच के बाद महिला की तहरीर पर तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी