Misdeed in Bus: यमुना एक्सप्रेस वे पर चलती स्लीपर कोच में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दिल्‍ली से औरेया जा रही थी बस

जेवर टोल के बाद हुई घटना कंडक्टर और उसके साथी पर आरोप शिकोहाबाद थाने पर रोकी गई बस। अपनी बेटी और भतीजी के साथ शिकोहाबाद के लिए बैठी थी महिला जांच में जुटी पुलिस। दिल्‍ली से औरेया जा रही थी स्‍लीपर कोच बस।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 09:49 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 09:49 AM (IST)
Misdeed in Bus: यमुना एक्सप्रेस वे पर चलती स्लीपर कोच में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दिल्‍ली से औरेया जा रही थी बस
फीरोजाबाद में रोकी गई स्‍लीपर बस। इसी बस में सामूहिक दुष्‍कर्म किए जाने का आरोप है।

आगरा, जेएनएन। देर रात यमुना एक्सप्रेस वे पर चलती स्लीपर कोच बस में किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना से सनसनी फैल गई। किशोरी की मां ने कंडक्ट पर आरोप लगाए है। शिकोहाबाद थाने पर बस को रोककर फोरेंसिक यूनिट और डॉग स्क्वाड जांच में जुटी है। ड्राइवर से पूंछताछ की जा रही है।

फीरोजाबाद में बस में जांच करने पहुंची फोरे‍ंसिक टीम। 

मथुरा आरटीओ नम्बर की महाकाल ट्रेवल्स की स्लीपर

कोच बस सोमवार रात 11 बजे दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर से औरैया के लिए रवाना हुई। यहीं से शिकोहाबाद की महिला अपनी 15 साल की बेटी और 19 साल की भतीजी के साथ बस में सवार हुई। महिला का आरोप है कि उसकी बेटी ड्राइवर सीट के पीछे वाली स्लीपर सीट पर लेटी थी। बस के अंदर की लाइट बन्द थी और बाकी यात्री सोए हुए थे। जेवर टोल निकलने के बाद कंडक्टर बबलू और उसके साथी ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। रात तीन बजे घटना की जानकारी होने पर उसने बस रोकने की कोशिश की, लेकिन बस नहीं रोकी गई। आगरा में एक्सप्रेस वे उतरने के बाद आरोपित बस से उतरकर भाग गए। इसके बाद उसने अपने देवर और बेटे को शिकोहाबाद फोन कर घटना की जानकारी दी। सुबह सात बजे शिकोहाबाद में प्रतापपुरा चौराहे पर बस रोककर पुलिस को जानकारी दी गई। इनके बाद पुलिस बस को थाने पर ले गई। फोरेंसिक और डॉग स्क्वाड ने बस की जांच कर साक्ष्य जुटाए गए। पहले एसपी ग्रामीण ने पीड़ित महिला और किशोरी से जानकारी ली। इसके साथ ही अन्य यात्रियों के बयान दर्ज किए। इसके बाद एसएसपी मौके पर पहुंच गए। लगभग दो घण्टे बाद बस के यात्री अन्य वाहनों से आगे के लिए रवाना हो गए। पुलिस ड्राइवर से पूंछताछ कर रही है।

चलती बस में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी की महिला कंडक्टर और उसके साथी पर आरोप लगा रही है। अब तक किशोरी और उसकी मां के बयान में विरोधाभास है। पुलिस टीम जांच कर रही है। आरोप सही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अशोक शुक्ला एसएसपी फीरोजाबाद

chat bot
आपका साथी