Suicide: आगरा में दुष्कर्म पीड़िता ने विषाक्त खाकर दे दी जान, आरोपित है जेल में बंद

बरहन थाना क्षेत्र का मामला। स्वजन ने नहीं की कोई शिकायत। किशोरी के स्वजन ने खुदकुशी के मामले में कोई तहरीर नहीं दी है। उन्होंने किसी पर कोई आरोप भी नहीं लगाया है। मौके से खुदकुशी से संबंधित कोई नोट नहीं मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर कुछ स्थिति स्पष्ट हाेगी।

By Nirlosh KumarEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 04:20 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 04:20 PM (IST)
Suicide: आगरा में दुष्कर्म पीड़िता ने विषाक्त खाकर दे दी जान, आरोपित है जेल में बंद
दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खाकर दे दी जान।

आगरा, जागरण संवाददाता। बरहन क्षेत्र में सोमवार को दुष्कर्म पीड़िता ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पीड़िता ने विषाक्त खाकर अपनी जान दे दी। स्वजन ने इस संबंध में पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। किशोरी से दुष्कर्म का आरोपित अभी जेल में है। खुदकुशी का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

बरहन थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को 10 जुलाई को गांव का ही युवक अगवा कर ले गया था। दो दिन बाद किशोरी बरामद हुई। तब 12 जुलाई को बरहन थाने में किशोरी के स्वजन ने गांव के ही मुरारी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया था। पुलिस ने दाे दिन बाद आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तब से आरोपित जेल में ही बंद है। सोमवार को किशोरी ने अपने घर में अचानक विषाक्त खा लिया। स्वजन उसे हास्पिटल ले गए। मगर, वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। मगर, स्वजन ने किसी के खिलाफ शिकायत नहीं की है। एसओ बरहन बहादुर सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर 12 जुलाई को एक आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपित अभी जेल में ही है। सोमवार को जानकारी मिली कि किशोरी ने विषाक्त खाकर खुदकुशी की है। पुलिस मौके पर पहुंची। किशोरी के स्वजन ने खुदकुशी के मामले में कोई तहरीर नहीं दी है। उन्होंने किसी पर कोई आरोप भी नहीं लगाया है। मौके से खुदकुशी से संबंधित कोई नोट नहीं मिला है। किशोरी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर कुछ स्थिति स्पष्ट हाेगी।

पढ़ने नहीं जा रही थी किशोरी

जुलाई में घटना होने के बाद किशोरी अभी तक स्कूल पढ़ने नहीं जा रही थी। वह घर में ही रह रही थी। गुमसुम रहने लगी थी। इसके बाद खुदकुशी कर ली।

chat bot
आपका साथी