Misdeed Case in Agra: आगरा में मासूम बालक को अगवा कर दुष्कृत्य, आरोपित को किया गिरफ्तार

Misdeed Case in Agra मलपुरा थाना क्षेत्र का मामला घर के बाहर खेल रहा था मासूम। शराब पीने के बाद उठा ले गया आरोपित प्रदीप। एक घंटे बाद दरवाजे पर छोड़ कर भागा। परिवार के लोग मासूम को मलपुरा थाने लेकर पहुंचे। उन्होंने आरोपित प्रदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 02:07 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 02:07 PM (IST)
Misdeed Case in Agra: आगरा में मासूम बालक को अगवा कर दुष्कृत्य, आरोपित को किया गिरफ्तार
मलपुरा थाना क्षेत्र का मामला, घर के बाहर खेल रहा था मासूम।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा के मलपुरा इलाके में घर के दरवाजे पर खेलते पांच साल के मासूम बालक को युवक ने अगवा कर लिया। उससे दुष्कृत्य करके एक घंटे बाद दरवाजे पर छोड़ गया। मासूम की हालत देख परिवार के लोग आरोपित के घर पहुंचे तो वह फरार था। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने पर पुलिस ने शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

मामला मलपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। शुक्रवार की रात को करीब पांच वर्षीय बालक अपने दरवाजे पर खेल रहा था। परिवार के लाेग अंदर मौजूद थे। इसी दौरान आरोपित प्रदीप वहां आया। मासूम को टाफी दिलाने का लालच दिया। इसके बाद उसे गोद में उठाकर ले गया।इस बीच मासूम के स्वजन घर में मौजूद थे। उन्हें लगा कि वह साथ के बच्चों के साथ खेलता उनके यहां चला गया होगा।

करीब एक घंटे बाद आरोपित प्रदीप मासूम को उसके घर के सामने छोड़कर भाग गया। खूने से लथपथ बच्चे काे रोता देखकर स्वजन के होश उड़ गए। बालक ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी स्वजन को दी। इससे उनमें और बस्ती वालों में आक्राेश व्याप्त हो गया। वह आरोपित के घर पहुंचे तो वह गायब था। परिवार के लोग मासूम को मलपुरा थाने लेकर पहुंचे। उन्होंने आरोपित प्रदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपित के रिश्तेदारों व दोस्तों के घराें पर रात भर ताबड़तोड़ दबिश दीं। शनिवार को आरोपित को दबोच लिया। सीओ अछनेरा महेश कुमार ने बताया कि आरोपित को जेल भेजा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी