नाव में बैठ यमुना किनारे का पर्यटन मंत्री ने लिया जायजा, डीएम को दिए ये आदेश Agra News

खुले नाले देख डीएम को दिए टेपिंग के आदेश अर्धकुंभ मेला क्षेत्र का भी किया निरीक्षण।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 03:32 PM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 03:32 PM (IST)
नाव में बैठ यमुना किनारे का पर्यटन मंत्री ने लिया जायजा, डीएम को दिए ये आदेश Agra News
नाव में बैठ यमुना किनारे का पर्यटन मंत्री ने लिया जायजा, डीएम को दिए ये आदेश Agra News

आगरा, जेएनएन। प्रदेश के धर्मार्थ कार्य व पर्यटन राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने नौकाविहार कर यमुना के घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यमुना में गिरते खुले नालों पर नाराजगी जताते हुए मंत्री ने डीएम से नाले टेप करवाने के आदेश दिए। अगले साल प्रस्तावित अद्र्धकुंभमेला स्थल का निरीक्षण करने के साथ अधिकारियों को मेले की व्यवस्थाओं में कोई कोर-कसर बाकी न छोडऩे के आदेश दिए। 

धर्मार्थ कार्य एवं पर्यटन राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी मंगलवार को वृंदावन पहुंचे। यहां अद्र्धकुंभमेला क्षेत्र का निरीक्षण करने आए तिवारी केशीघाट पहुंचे, तो नाव में बैठकर अद्र्धकुंभमेला क्षेत्र के लिए निकले। इस दौरान पर्यटन राज्यमंत्री ने यमुना में गिर रहे खुले नाले देखे, तो तत्काल डीएम को नाले टेप करवाने के आदेश दिए। करीब बीस मिनट नौकाविहार करते हुए केशीघाट से पर्यटन राज्यमंत्री की नाव देवराह बाबा घाट पहुंची। यहां यमुना किनारे वर्ष 2021 में हरिद्वार कुंभ से पहले अद्र्धकुंभ का आयोजन होना है। राज्यमंत्री ने डीएम सर्वज्ञराम मिश्र, उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, सीईओ नागेंद्र प्रताप से घाटों के सुंदरीकरण, निर्माण के साथ मेला क्षेत्र की व्यवस्था व अतिक्रमण हटाने पर भी चर्चा की। 

निरीक्षण में कई विभाग रहे गैरहाजिर 

प्रदेश के पर्यटन राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी मेला क्षेत्र के अलावा यमुना के घाटों का निरीक्षण करने पहुंचे। राज्यमंत्री के आने का कार्यक्रम पहले ही संबंधित विभागों को भेजे जाने के बावजूद न तो जल निगम और न ही सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग और नमामि गंगे प्रोजेक्ट का कोई अधिकारी मौजूद रहा। राज्यमंत्री ने इन विभागों के अधिकारियों के मौजूद न रहने पर भी सवाल खड़े किए। 

chat bot
आपका साथी