गणित के सवालों ने उलझाया, 87.04 फीसद रही उपस्थिति

एनटीए की जेईई मेन के दूसरा दिन जिले के पांच फीरोजाबाद के एक केंद्र पर 1357 अभ्यार्थियों ने दी परीक्षा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Mar 2021 06:53 AM (IST) Updated:Thu, 18 Mar 2021 06:53 AM (IST)
गणित के सवालों ने उलझाया, 87.04 फीसद रही उपस्थिति
गणित के सवालों ने उलझाया, 87.04 फीसद रही उपस्थिति

आगरा, जागरण संवाददाता। नेशनल टेस्टिग एजेंसी (एनटीए) की दूसरे चरण की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन के दूसरे दिन 87.04 फीसद विद्यार्थी उपस्थित रहे। पेपर में गणित के सवालों ने विद्यार्थियों को फिर परेशान किया, जबकि भौतिक विज्ञान के प्रश्न सामान्य और रसायन विज्ञान के प्रश्न उन्हें आसान लगे।

एनटीए कोआर्डिनेटर एसएस मिश्रा ने बताया कि बुधवार को शहर के पांच और फीरोजाबाद के जेएस विश्वविद्यालय परिसर स्थित सेंटर पर पहली पाली में पंजीकृत 778 में से 669 (85.99) विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि 109 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 781 में से 688 (88.09) विद्यार्थी उपस्थित रहे, 93 अनुपस्थित रहे। कुल 1559 में से 1357 (87.04) विद्यार्थी उपस्थित और 202 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। लंबी गणनाएं करनी पड़ीं:

जेईई मेन के दूसरे दिन की दोनों पालियों की परीक्षा में विद्यार्थियों को गणित के सवाल थोड़े मुश्किल लगे। उन्हें हल करने के लिए लंबी गणनाएं करनी पड़ी, जिसमें समय भी अधिक लगा। भौतिक विज्ञान के एक दो प्रश्न छोड़कर बाकी सामान्य रहे। रसायन विज्ञान के प्रश्न विद्यार्थियों को आसान लगे। वर्जन

मुझे गणित के सवाल मुश्किल लगे, भौतिक विज्ञान के सामान्य, जबकि रसायन विज्ञान के प्रश्न आसान थे।

प्रगति, विद्यार्थी। रसायन विज्ञान के अधिकतर प्रश्न एनसीईआरटी से आए थे। भौतिक विज्ञान के प्रश्न भी सामान्य लगे।

मान्या, विद्यार्थी। गणित में लंबी गणना वाले सवाल ज्यादा थे, जिससे ज्यादा समय लगा। कुछ प्रश्न थोड़े मुश्किल भी थे।

हर्षिका, विद्यार्थी। पिछली बार की तुलना में पेपर थोड़ा आसान रहा। खासकर भौतिक विज्ञान के प्रश्न। बाकी पेपर भी ठीक था।

ऋषभ, विद्यार्थी। गणित के कुछ सवाल थोड़े मुश्किल थे, बाकी प्रश्न ठीक थे। कुल मिलाकर पेपर अच्छा रहा। अब परिणाम देखते हैं।

आयूष, विद्यार्थी।

chat bot
आपका साथी