रालोद अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजित सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

देहात अंचल में हुई शोक सभाएं वक्ताओं ने कहा सदैव किसानों और गरीब मजदूरों की लड़ाई लड़ते रहे अजित सिंह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 06:20 AM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 06:20 AM (IST)
रालोद अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजित सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
रालोद अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजित सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

जागरण टीम, आगरा। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि अजित सिंह किसानों के नेता रहे। उन्होंने अनेकों बार किसानों के लिए सड़कों पर आदोलन किया। किसान उनका योगदान सदैव याद रखेंगे।

अकोला: ब्लाक के गांव लालऊ में चामड़ देवी के मंदिर पर श्रद्धांजलि सभा हुई। इसमें भारतीय किसान यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष ओंकार चाहर ने कहा कि चौधरी अजित सिंह देश के सबसे बड़े किसान नेताओं में से एक थे। वे सदैव किसानों व गरीब मजदूरों की लड़ाई लड़ते रहे। उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता। किसान नेता अमन चाहर, दामोदर भगत, श्याम सिह, सुजान सिंह, देवी सिंह, निरंजन सिह, दीपक, अविनाश, अजय, रिकू आदि ने भी शोक जताया।

फतेहपुर सीकरी: युवा रालोद कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। यहां मोहित फौजदार, राजू प्रधान, आमिर पठान, आदित्य जताना, भूदेव सिह, वेद वीर, सिद्धार्थ, राहुल मौजूद रहे। गांव दूरा में डा. धर्मवीर चाहर, विपिन अग्रवाल, शिशुपाल कटारा, विराट कहरवार ने भी शोक जताया।

किरावली: चौधरी काम्प्लेक्स में हुई शोकसभा में वक्ताओं ने कहा कि चौधरी अजित सिंह ने सदैव किसानों की लड़ाई लड़ी। जनहित के कई आंदोलन के लिए भी उन्हें याद रखा जाएगा। सपा नेता सुरेंद्र चौधरी, अजय प्रधान, संतोष चाहर, आनंद चौधरी आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं रालोद नेता चौधरी दिलीप सिंह, जनक सिंह सिकरवार, सतीश सिकरवार, शिवपाल इंदौलिया ने भी शोक जताया।

कागारौल: चौधरी चरण सिंह डिग्री कालेज में चाहरवाटी महासभा के पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी। जवाहर सिंह, केशव प्रधान, महावीर चाहर, मलखान भगत, हमबीर सिंह, रवि कुमार, टीटू सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी